
बेंगलुरु। कांग्रेस पार्टी इन दिनों कर्नाटक विधानसभा चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक चुकी है। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी एक तरफ कर्नाटक में अपना किला बचाने की कोशिशों में जुटे हैं तो वहीं उनकी नजर मिशन 2019 पर भी है। जब से राहुल गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया है, तभी से ये अटकलें भी तेज हो गई हैं कि 2019 में अगर कांग्रेस पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनती है तो राहुल गांधी प्रधानमंत्री होंगे। इन अटकलों पर राहुल गांधी ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है।
2019 में जीते तो मैं प्रधानमंत्री बन सकता हूं- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने पहली बार कहा है कि अगर 2019 में कांग्रेस पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती है तो वो प्रधानमंत्री बन सकते हैं। राहुल के इस बयान से यह तय हो गया कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव की तैयारी पूरी तरह जुट गई है। संभवत: राहुल गांधी ने पहली बार प्रधानमंत्री पद को लेकर सार्वजनिक रूप से इस तरह का बयान दिया है।
2019 के लिए हम रणनीति पर काम कर रहे हैं- राहुल गांधी
मंगलवार को राहुल गांधी से जब मीडियाकर्मियों ने ये सवाल किया कि क्या 2019 में कांग्रेस के सबसे बड़ी पार्टी बनने के बाद वो प्रधानमंत्री बनेंगे तो इसपर राहुल ने कहा, 'हां क्यों नहीं'। राहुल ने कहा, 'कुछ राज्यों में हम अपनी रणनीति पर काम करते हैं तो शायद ही कांग्रेस को 2014 जैसे नतीजे देखने को मिले।' उन्होंने कहा कि आप देखना कि 2019 में मेरा राजनीतिक आकलन सही साबित होगा और नरेंद्र मोदी पीएम नहीं बनेंगे।
स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को दी चुनौती- बीजेपी उम्मीदवार के सामने 15 मिनट बोल कर दिखाएं
मोदी सरकार पर राहुल गांधी ने बोला हमला
राहुल गांधी बेंगलुरु में पत्रकारों से बात कर रहे थे, जब उन्होंने ये बयान दिया। इस दौरान राहुल ने बीजेपी से सवाल किया है कि ऐसे इंसान को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार क्यों बनाया गया है, जिसके नाम कई बार जेल जाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर सभी संस्थानों को 'हथियाने' के लिए व्यवस्थित तरीके से कोशिश करने का आरोप लगाया।
राहुल ने साथ ही कहा कि वह कर्नाटक के बारे में बात करना चाहते हैं। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, 'हम पीएम से पूछना चाहते हैं कि आखिर क्या वजह रही कि उन्होंने एक भ्रष्ट शख्स को सीएम उम्मीदवार के रूप में चुना।