राजनीति

कांग्रेस ने जारी की पंजाब में स्टार प्रचारकों की सूची, भाजपा के बागियों को दी जगह

कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची पंजाब में उतारे में 40 दिग्गज भाजपा के बागियों को भी दी जगह
2 min read
congress
कांग्रेस ने जारी की पंजाब में स्टार प्रचारकों की सूची, भाजपा के बागियों को दी जगह

नई दिल्ली। लोकसभा के रण को जीतने के लिए अब राजनीतिक दलों के पास सिर्फ तीन राउंड बचे हैं। यही वजह है कि हर दल ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस ने आगामी चरणों के मतदान से पहले पंजाब में अपने स्टार प्रचारों की सूची जारी की है। इस सूची के जरिये कांग्रेस चाहती है अगले चरण में होने वाले मतदान को ज्यादा से ज्यादा अपने पक्ष में किया जा सके। आपको बता दें कि चुनाव के पंजाब की 13 सीटों पर केंद्र शासित चंडीगढ़ सीट पर 19 मई को मतदान होना है। यही वजह है कि कांग्रेस इस चरण के मतदान से पहले पंजाब में धुआंदार प्रचार का मन बनाया है और अपने 40 दिग्गजों को प्रचार मैदान में उतारा है।

सोनिया-राहुल के साथ प्रियंका
कांग्रेस ने पंजाब के लिए जिन कद्दावर प्रचारकों के नाम फाइनल किए हैं उनमें चेयरपर्सन सोनिया गांधी, अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी प्रमुख रूप से शामिल हैं। यही नहीं पार्टी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को भी पंजाब में प्रचार के लिए चयनित किया है। इसके अलावा सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, गुलाम नबी आजाद, अहमद पटेल, सुनील जाखड़ बड़े नामों में शामिल हैं।

इन पर भी है जिम्मेदारी
कांग्रेस की महिला प्रचारकों में सोनिया, प्रियंक के अलावा बड़ा नाम अंबिका सोनी का है। इसके अलावा दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित का नाम भी शामिल है।

सिद्धू पर रहेगा दारोमदार
कांग्रेस स्टार प्रचारकों में शुमार पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पर भी अपने ही प्रदेश में प्रचार का बड़ा दारोमदार रहेगा। प्रदेश की जनता में सिद्धू की खासी पैठ है। ऐसे में पार्टी के प्रचार के लिए वे काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। सिद्धू के अलावा केसी वेणुगोपाल, अशोक गहलोत, हरीश रावत, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, वीरभद्र सिंह, पवन कुमार बंसल, आनंद शर्मा, राज बब्बर, रंजीत रंजन भी पंजाब और चंडीगढ़ में प्रचार की कमान संभालेंगे।

भाजपा के बागी भी करेंगे प्रचार
कांग्रेस के प्रचारकों की सूची पर नजर दौड़ाएं तो भाजपा के बागियों को भी इसमें जगह दी गई है। खास तौर पर मनीष तिवारी और हाल में भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए उदित राज इसमें बड़े चेहरे साबित होंगे।

Updated on:
30 Apr 2019 04:24 pm
Published on:
30 Apr 2019 04:24 pm