राजनीति

Assam assembly election 2021: कांग्रेस ने जारी की 30 स्टार प्रचारकों की सूची, देखें पूरी लिस्ट

असम में विधानसभा चुनाव (Assam assembly election 2021) को तीन चरणों में कराया जाएगा पहले चरण में 47 सीटों के लिए 27 मार्च को वोटिंग होगी दूसरे चरण में 39 सीटों के लिए 1 अप्रैल को वोटिंग होगी तीसरे चरण में 40 सीट के लिए 6 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे
2 min read
• •
Updated: 15 Mar 2021, 4:19 PM IST
Assam assembly election 2021
Assam assembly election 2021

नई दिल्ली। असम विधानसभा चुनाव (Assam assembly election 2021) के लिए तारीखों का ऐलान होने के बाद से सभी पार्टियों ने कमर कस ली है।कांग्रेस ने शुक्रवार को तीस स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी। ये सभी लोग कांग्रेस के लिए असम चुनाव में वोट मांगेंगे।

जानकारी के मुताबिक इस लिस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत 30 स्टार प्रचारकों के नाम हैं।हालांकि पहले चरण के लिए जारी कांग्रेस स्टार प्रचारकों की लिस्ट में कई पार्टी के बड़े नेताओं के नाम शामिल नहीं किए गए हैं। असम चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट से गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा और कपिल सिब्बल को फिलहाल बाहर रखा है।

इस लिस्ट में सोनिया गांधी, डॉ. मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, मुकुल वासनिक, भूपेश बघेल, अशोक गहलोत, प्रियंका गांधी वाड्रा, सलमान खुर्शीद, जितेन्द्र सिंह, विकास उपाध्यय, अनिरुद्ध सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू, मोहन प्रकाश, नबाम टूकी, मुकुल संगमा, सचिन पायलट, रामेश्वर ओरांव, रिपुण बोरा, देबव्रत साइक्या, पवन सिंह घटोवार, प्रद्युत बोरदोलोई, राकिबुल हुस्सैन, गौरव गोगोई, सुष्मिता देव, भूपेन बोरा, राणा गोस्वामी, रानी, नाराह, रूपज्योति कुर्मी, रोजेलिना टिर्की और प्रदीप नाग का नाम शामिल किया गया है।

बता दें असम में विधानसभा चुनाव को तीन चरणों में कराया जाएगा। पहले चरण में 47 सीटों के लिए 27 मार्च को वोटिंग होगी। वहीं दूसरे चरण में 39 सीटों के लिए 1 अप्रैल और तीसरे चरण में 40 सीट के लिए 6 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।तीनों चरण पूरा होने के वोटों की गिनती 2 मई 2021 को सुबह के वक्त शुरू होगी और मतगणना पूरा होते ही नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Published on:
Also Read
View All
महिला कलेक्टर से दुर्व्यवहार का आरोप, क्या TVK विधायक पर होगी कार्रवाई? मंत्री राजमोहन ने दिया जांच का भरोसा

‘गोकुल’ पर महायुति का कब्जा, अजित पवार के करीबी रहे राजेश पाटील बने नए अध्यक्ष, कांग्रेस को झटका

वंदे मातरम् पूरा होने से पहले बैठ गए केरल के स्वास्थ्य मंत्री, कलेक्टर और विधायक; वीडियो वायरल होने पर विवाद

राहुल के राजनीति में आने पर सोनिया गांधी ने क्यों नहीं किया विरोध? किताब में किया खुलासा, राजीव को राजनीति से दूर रहने की दी थी सलाह

अजित पवार के विमान हादसे में सुनील तटकरे का हाथ? रामदास कदम के आरोपों पर भड़के NCP प्रदेश अध्यक्ष, बोले- आगरा जाकर इलाज कराएं