राजनीति

किसान क्रांति पदयात्रा: कांग्रेस ने साधा पीएम मोदी पर निशाना, दिलाई ब्रिटिश हुकूमत की याद

भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में किसान क्रांति पदयात्रा पर निकले हजारों किसान दिल्ली में घुसने के प्रयास में जुटे हैं।
2 min read
Oct 02, 2018
news
किसान क्रांति पदयात्रा: कांग्रेस ने साधा पीएम मोदी पर निशाना, दिलाई ब्रिटिश हुकूमत की याद

नई दिल्ली। भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में किसान क्रांति पदयात्रा पर निकले हजारों किसान दिल्ली में घुसने के प्रयास में जुटे हैं। वहीं, भारी संख्या में तैनात फोर्स ने किसानों को दिल्ली—यूपी बॉर्डर पर रोक लिया है। इससे गुस्साए किसान दिल्ली में घुसने की जिद पर अड़ गए। उन्होंने पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास किया है। किसानों का यह रूप देख पुलिस बल ने आंदोलनकारी किसानों को खदेड़ने के लिए पानी की बौछारों और आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल किया है। इस पर भी जब किसान नहीं मानें तो फोर्स ने किसानों पर लाठीचार्ज किया है। गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस और किसानों के बीच हिंसक झड़प भी हो गई है। इस बीच कई किसान घायल हो गए हैं। वहीं इस मुद्दे पर देश की सियासत गर्म हो गई है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने किसानों पर लाठीचार्ज करने और उनको दिल्ली में न घुसने देने की बात पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि गांधी जयंती के मौके पर मोदी सरकार ने देश को अंग्रेजी हुकूमत की याद दिला दी है। जैसे आजादी के पहले ब्रिटिश सरकार आंदोलन और प्रदर्शनकारियों के दमन के लिए उन पर अत्याचार करती थी। उसकी तरह मोदी सरकार भी आज अपने ही देश के किसानों पर आंसू गैसे के गोले दाग रही है और लाठी भांज रही है।

वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि किसानों का दिल्ली में प्रवेश रोकना गलत कदम है। केजरीवाल ने कहा कि किसानों को राजधानी में प्रवेश की अनुमति दी जानी चाहिए। उन्होंने किसानों का समर्थन करने हुए कहा कि हम उनके साथ हैं।

वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार में गन्ना मंत्री सुरेश राणा किसान आंदोलन के संबंध में गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिलने पहुंचे हैं।

Updated on:
02 Oct 2018 12:56 pm
Published on:
02 Oct 2018 12:56 pm