
बिहार: जल्द शादी करेंगे तेजस्वी यादव, बिहार के बाहर से भी आ रहे रिश्ते
नई दिल्ली। राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव जल्द ही वैवाहिक बंधन में बंधने वाले हैं। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के युवा नेता तेजस्वी ने कहा है कि वह लोकसभा चुनाव के बाद शादी करेंगे। हालांकि अभी वह 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर काफी व्यस्त हैं और इस साल शादी से इनकार कर रहे हैं। यह बात उन्होंने मीडियो को उस समय बताई जब वह पिता लालू प्रसाद से रांची से मिलकर पटना लौट रहे थे।
अन्य राज्यों से भी आ रहे रिश्ते
तेजस्वी ने कहा कि उनके लिए बिहार के बाहर अन्य राज्यों से भी रिश्ते आ रहे हैं, लेकिन शादी की बात परिवार की ही ओर से चलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी उनका और उनके परिवार का मुख्य एजेंडा लोकसभा चुनाव है। लोकसभा चुनाव से पहले शादी के सवाल पर तेजस्वी बोले कि चुनाव के पहले हनीमून कैसे मनाएंगे। उन्होंने कहा कि आप शादी के बारे में पूछ रहे हैं, जबकि राज्य के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी कहेंगे कि तेजस्वी जेल जाने की तैयारी करें, फिर शादी के बारे में विचार करें। पिता लालू की तबीयत के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उनको बीमारी से अधिक कमरे में बंद रहने से परेशानी आ रही है। मधुमेह की वजह से उनका टहलना बहुत जरूरी है, लेकिन अस्पताल में यह सब नहीं हो पा रहा है। राजद नेता ने कहा कि वह 6 अक्टूबर के बाद मॉल मामले में जमानत लेने का प्रयास करेंगे।
परिवार में कलह की चर्चा को कर दिया सिरे से खारिज
हालांकि इस दौरान तेजस्वी ने परिवार में किसी भी तरह की कलह की चर्चा को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी अफवाहें सीएम नीतीश कुमार की ओर से फलाई जा रही हैं। जिसके पीछे मुख्य वजह राजद कार्यकर्ताओं का मनोबल गिराना है।
Published on:
1 Oct 2018, 10:26 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.