27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गर्लफ्रेंड से व्हाट्सएप पर चैटिंग करना युवक का पड़ा भारी, पत्नी ने रोका तो सुसाइड कर दी जान

वाट्सएप पर चैटिंग किसी को कितना भारी पड़ सकता है इसका ताजा उदाहरण हैदराबाद में घटी वह घटना है, जिसमें एक पुरुष व उसकी महिला मित्र को जान गंवानी पड़ गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 1 Oct 2018, 9:26 AM IST

news

वाट्सएप पर चैटिंग करना पड़ा भारी, युवक और महिला मित्र की गई जान

हैदराबाद। वाट्सएप पर चैटिंग किसी को कितना भारी पड़ सकता है इसका ताजा उदाहरण हैदराबाद में घटी वह घटना है, जिसमें एक पुरुष व उसकी महिला मित्र को जान गंवानी पड़ गई। ताजा जानकारी के अनुसार यहां एक महिला ने अपने पति को जब व्हाट्सएप पर चैटिंग करने से रोका तो उसने आत्महत्या कर ली। इसके साथ ही युवक अपनी जिस महिला मित्र से चैटिंग करता था, उसने भी एसिड पीकर जान दे दी। पुलिस ने कहा कि शिव कुमार (27) की पत्नी ने चैटिंग को लेकर उसे काफी भला-बुरा कहा और घर के बुजुर्गो से शिकायत की चेतावनी दी। शिवकुमार अपनी महिला मित्र वेनेला (19) के साथ चैटिंग करता था।

उत्तराखंड: अब पंचायत चुनाव लड़ने के लिए शैक्षिक योग्यता बनी आधार, घर में टॉयलट होना भी जरूरी

पुलिस के अनुसार पेशे से इलेक्ट्रिशियन शिव कुमार का पत्नी से चैटिंग को लेकर झगड़ा हुआ था। इस दौरान उसकी पत्नी ने उसे काफी भला-बुरा कहा और परिजनों से शिकायत की चेतावनी दी। बताया गया कि शिवकुमार अपनी जिस महिला मित्र वेनेला (19) के साथ चैटिंग करता था, वह उसकी बचपन की दोस्त थी। शिव कुमार पत्नी के तानों से पहले से ही परेशान था और शनिवार को उसकी पत्नी उसे पड़ोसी के घर ले गई, जिससे वे ऐसा नहीं करने के लिए उसे समझा सकें। इसके बाद शिव कुमार शनिवार को जब घर में अकेले था, उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पंजाब: 10 साल के लड़के का जबरन किया खतना, धर्मांतरण कराने का भी प्रयास

शिव कुमार की मौत की खबर पाकर सदमे में आई वेनेला ने शनिवार को ही एसिड पी लिया। उसे सरकारी गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने रविवार को दम तोड़ दिया। सिकंदराबाद के मारेडपल्ली में यह हादसा हुआ। पुलिस ने कहा कि पेशे से इलेक्ट्रीशियन शिव कुमार की शादी पिछले महीने ही हुई थी। वह शादी के बाद भी अपने बचपन की दोस्त वेनेला के साथ फोन के जरिये संपर्क था। उसकी पत्नी बार-बार उसे चेतावनी दे रही थी कि वह वेनेला से चैटिंग बंद करे।