राजनीति

कोरोना को लेकर प्रशासिनक व्यवस्था का जायजा लेने खुद सड़क पर उतरे कबिनेट मंत्री, पूर्ण लॉकडाउन लगाने का दिया संकेत

उत्तराखंड में 18 से 44 आयु वर्ग के नागरिकों के लिए 10 मई से टीकाकरण का कार्य आरम्भ किया जाएगा
2 min read
• •
Updated: 9 May 2021, 7:18 PM IST
untitled_2.png

नई दिल्ली। उत्तराखंड में 18 से 44 आयु वर्ग के नागरिकों के लिए 10 मई से टीकाकरण का कार्य आरम्भ किया जाएगा। उत्तराखण्ड में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण के लिए राज्य सरकार द्वारा कोविड वैक्सीन का क्रय किया जा रहा है। इस बीच काबीना मंत्री गणेश जोशी रविवार को खुद सड़क पर उतर आए। उन्होंने कोरोना कफ्र्यू के दौरान सड़कों पर बेवजह घूमने वाले लोगों को सख्त चेतावनी दी और प्रशासन ने ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कोरोना केयर सेंटर का निरीक्षण का व्यवस्थाएं दुुरुस्त करने के निर्देश भी जारी किए। उन्होंने कहा कि लोगों को जीवन बचाने के लिए सरकार लॉकडाउन पर विचार कर रही है। आपको बता दें कि गणेश जोशी देहरादून के कोरोना उपचार व्यवस्था के प्रभारी मंत्री भी हैं।

गणेश जोशी ने शनिवार को किशननगर, आत्माराम धर्मशाला स्थित वैक्सीनेशन सेंटर्स का भी निरीक्षण किया। जिसके बाद वह सर्वे चौक स्थित तीलू रौतेली महिला छात्रावास भवन भी पहुंचे। यहां उन्होंने कोरोना केयर सेंटर का निरीक्षण किया। अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि कोविड मरीजों के उपचार में कोई कोर कसर नहीं रहनी चाहिए। आपको बता दें कि इससे पहले राज्य के स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने वैक्सीन प्राप्त होने की जानकारी देते हुए बताया कि 8 मई 2021 को कोविशील्ड वैक्सीन की 1 लाख डोज इंडिगो एयरलाइन की उड़ान से देहरादून पहुंची।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सरकार को जनता की फिक्र है और उनका जीवन बचाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अगर लोगों का जीवन बचाने के लिए बात अंतिम विकल्प तक भी पहुंंची तो सरकार लॉकडाउन लगाने से भी पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि देहरादून में शहर के अलावा राज्य के अन्य हिस्सों से भी मरीज आ रहे हैं। इसके साथ ही सीमावर्ती राज्यों जैसे हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली व पंजाब के मरीजों का इलाज भी देहरादून के हॉस्पिटलों में किया जा रहा है।

Updated on:
9 May 2021, 7:18 PM IST
Published on: