राजनीति

कांग्रेस नेता शशि थरूर को कोर्ट ने भेजा समन, PM मोदी का कहा था- ‘शिवलिंग पर बैठा बिच्छू’

PM मोदी पर विवादित बयान देकर फंसे थरूर कोर्ट ने कहा- 7 जून से पहले आएं अदालत आपराधिक मानहानि केस पर चल रही सुनवाई
2 min read
• •
Apr 27, 2019
Shashi Tharoor
कांग्रेस नेता शशि थरूर को कोर्ट ने भेजा समन, PM मोदी का कहा था- 'शिवलिंग पर बैठा बिच्छू'

नई दिल्ली।लोकसभा सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ( Shashi Tharoor ) को उनके एक बयान के लिए करीब छह महीने बाद समन मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Narendra Modi ) को 'बिच्छू' कहने पर थरूर को दिल्ली की एक अदालत ने किया है। कोर्ट ने बीजेपी नेता राजीव बब्बर की मानहानि ( defamation ) शिकायत पर ये कार्रवाई की है।

7 जून से पहले पेश होने का आदेश

अतिरिक्त मुख्य महानगर दंडाधिकारी समर विशाल ने थरूर को 7 जून से पहले उनके समक्ष पेश होने के लिए कहा है। कोर्ट थरूर के खिलाफ उनके प्रधानमंत्री मोदी को 'शिवलिंग पर बैठे एक बिच्छू' वाले बयान पर एक आपराधिक मानहानि शिकायत पर सुनवाई कर रही थी।

बीजेपी नेता ने की है मानहानि केस की अपील

बीजेपी नेता बब्बर ने अपनी अर्जी में कहा कि थरूर ने यह बयान बदनीयती से दिया था, जिसकी वजह से न केवल हिंदू देवता को नीचा दिखाया गया बल्कि यह अपमानजनक भी था। इसलिए थरूर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा ( IPC ) 499/500 (मानहानि) के तहत कार्रवाई होनी चाहिए।

थरूर ने कहा क्या था?

थरूर 28 अक्टूबर 2018 को बेंगलुरु लिट फेस्ट में हिस्सा लेने पहुंचे। जिसमें ने अपनी किताब से कुछ पन्ने भी पढ़ रहे थे। जिसमें उन्होंने कहा कि एक असाधारण रूपक है जिसका जिक्र आरएसएस के अनाम सूत्र ने एक पत्रकार से किया था। मैंने उसका संदर्भ अपनी किताब में दिया है। थरूर ने कहा, उसने कहा था कि 'पीएम नरेंद्र मोदी शिवलिंग पर बैठे उस बिच्छू की तरह हैं, जिसे आप हाथ से हटा नहीं सकते और चप्पल से मार भी नहीं सकते।'

Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Updated on:
27 Apr 2019 08:46 pm
Published on:
27 Apr 2019 08:46 pm
Also Read
View All
Lalsot Panchayat Samiti: प्रस्तावक बन कर नामांकन भरवाने पहुंची सावित्री बनी थी लालसोट की पहली महिला प्रधान, सांवलराम 17 साल रहे प्रधान

Ashok Gehlot : कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी हंसराज गुर्जर की गिरफ्तारी बेहद निंदनीय : अशोक गहलोत

आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने के नोटिस पर कांग्रेस का हमला, बोली- सरकार के खिलाफ बोलने पर होती है बदले की कार्रवाई

कर्नाटक में मुस्लिम वोटरों के नाम काटने का आरोप, प्रकाश राज बोले- यह आवाजों को खामोशी से मिटाने की कोशिश

‘आस्तीन के सांप, सरकार कुचलना जानती है’: आमिर खान के भांजे इमरान पर बीजेपी नेता का बड़ा आरोप, US फंडिंग को लेकर ये कहा