राजनीति

दिल्ली विधानसभा चुनावः कई कांग्रेस दिग्गजों के परिजनों को मिली टिकट

कांग्रेस ने शनिवार रात जारी की 70 में से 54 प्रत्याशियों की सूची। कई सीटों पर कांग्रेस नेताओं के बेटे-बेटी-बहू को दी गई उम्मीदवारी। आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस से जुड़े नेताओं को भी टिकट।
2 min read
• •
Updated: 19 Jan 2020, 2:18 PM IST
कांग्रेस
कांग्रेस

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने शनिवार देर रात अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की। हालांकि कांग्रेस ने टिकट बंटवारे में भाई-भतीजावाद का परिचय दिया है और पार्टी के कई दिग्गजों के पारिवारिक सदस्यों को उम्मीदवार बनाया गया है।

कांग्रेस की दिल्ली विधानसभा प्रत्याशियों की सूची देखें तो पता चलता है कि पार्टी ने अपने दिल्ली प्रदेश इकाई के प्रमुख सुभाष चोपड़ा की बेटी शिवानी को कालकाजी विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है। यहां शिवानी के सामने आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी आतिशी खड़ी हुई हैं।

वहीं, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष योगानंद शास्त्री की बेटी प्रियंका सिंह को कांग्रेस ने आरके पुरम विधानसभा सीट से टिकट दी है। कुंवर करण सिंह की बेटी आकांक्षा ओला को पार्टी ने मॉडल टाउन से उतारा है तो हसन अहमद के बेटे अली मेहंदी को मुस्तफाबाद से जबकि मास्टर बिजेंद्र सिंह के बेटे मनदीप सिंह को नागलोई जाट से चुनाव मैदान में उतारा है।

इतना ही नहीं कांग्रेस अभियान समिति के प्रमुख कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम आजाद को पार्टी ने संगम विहार से टिकट दी है। कांग्रेस जिला इकाई अध्यक्ष कैलाश जैन की बहू एडवोकेट अवनीत त्रिपाठी जैन को बाबरपुर से, रामबाबू शर्मा के बेटे विपिन शर्मा को रोहतास नगर से और बूटा सिंह के बेटे अरविंदर सिंह को देवली विधानसभा से टिकट दी गई है।

इसके अलावा कांग्रेस ने दिल्ली के पांच पूर्व कैबिनेट मंत्रियों को भी टिकट दी है। इनमें अरविंदर सिंह लवली को गांधी नगर, एके वालिया को कृष्णा नगर, हारून युसूफ को बल्लीमारान, कृष्णा तीरथ को पटेल नगर और नरेंदर नाथ को शाहदरा से टिकट मिली है।

जहां कांग्रेस की सूची से कई वरिष्ठ नेता गायब है, पार्टी ने राजौरी गार्डन से अमनदीप सिंह सुदन, जनकपुरी से राधिका खेड़ा और तुगलकाबाद से शुभम शर्मा जैसे नए चेहरों को टिकट दी है। जबकि आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में आईं अल्का लांबा को पार्टी ने चांदनी चौक से और नीतू वर्मा को मालवीय नगर से मैदान में उतारा है।

गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आप ने सबसे पहले अपने पूरे 70 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी थी, इसके बाद शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी ने 57 और फिर शनिवार को कांग्रेस ने 54 प्रत्याशियों की सूची जारी की।

Updated on:
19 Jan 2020, 2:18 PM IST
Published on:
Also Read
View All
चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति चुनाव: ‘किंगमेकर’ रही शंकरीबाई ने पलट दिया पूरा गेम, जानें कौन जीता

अशोक चौधरी ने क्यों छोड़ी असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी? जानिए पूरा मामला, विवाद उठाने वाले अफसर का भी हुआ था तबादला

छत्तीसगढ़ में बढ़ेंगी लोकसभा-विधानसभा सीटें? 45 सीटों पर महिला आरक्षण का भी बन सकता गणित, ऐसे हो सकता है बंटवारा

परिसीमन बिल से बदल जाएगा लोक सभा सीटों का गणित! यूपी में 80 से 120 और तमिलनाडु में 39 से 59 होंगी सीटें, जानें राजस्थान समेत अन्य राज्यों का हाल

परिसीमन और आरक्षण: नेताओं के लिए बढ़ेगा सांसद बनने का मौका, जनता पर 600 करोड़ नकद का बोझ