राजनीति

Delhi: BJP का ‘सफाई’ अभियान, भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे तीन नेताओं को किया बाहर

Delhi नगर निगम चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने उठाया बड़ा कदम, छवि सुधारने के लिए भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे तीन नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से किया निलंबित
2 min read
• •
Updated: 19 Sep 2021, 3:01 PM IST
Delhi BJP President Adesh Gupta
Delhi BJP President Adesh Gupta

नई दिल्ली। दिल्ली ( Delhi ) में आगामी नगर निगम चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) ने बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली बीजेपी ने भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे अपनी तीन नेताओं को बाहर कर दिया है।

आरोपित तीनों निगम पार्षदों को भाजपा ने 6 वर्ष के लिए पार्टी की सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। भाजपा के इस कदम को अगले साल होने वाले दिल्ली नगर निगम चुनावों (MCD Elections) से पहले पार्टी में सफाई अभियान के रूप में देखा जा रहा है।

दो महिलाओं समेत तीन पर भ्रष्टाचार का आरोप
दिल्ली में जिन तीन बीजेपी नेताओं पर कार्रवाई हुई उनमें दो महिलाएं शामिल हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता की ओर से रविवार को जारी किए गए आदेश के मुताबिक, तीन निगम पार्षदों संजय ठाकुर, रजनी पांडेय और पूजा मदान को उनके खिलाफ बढ़ रही भ्रष्टाचार की शिकायतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए तुरंत प्रभाव से 6 साल के लिए भाजपा की सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है।

संजय ठाकुर दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के अंतर्गत आने वाले सहदुलजाब वार्ड से पार्षद हैं।

जबकि रजनी बब्लू पांडेय न्यू अशोक नगर वार्ड से पार्षद हैं, यह पूर्वी दिल्ली नगर निगम के तहत आता है। इसी तरह पूजा मदान उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मुखर्जी नगर वार्ड का प्रतिनिधित्व करती हैं।

आदेश गुप्ता की ओर से भेजे गए पत्र में गया है कि आपको यह सूचित किया जाता है कि आपके खिलाफ जनता की अत्याधिक आर्थिक भ्रष्टाचार की शिकायतों के कारण आपको 6 वर्ष के लिए बीजेपी की साधारण सदस्यता से निलंबित किया जाता है।

कई बार इस बारे में अवगत करा कर अपने भ्रष्टाचारी व्यवहार को ठीक करने के लिए कहा गया, लेकिन आपके व्यवहार में कोई सुधार नहीं दिखा। ऐसे में आपको तुरंत प्रभाव से 6 साल के लिए भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता से निष्कासित किया जाता है।

Published on:
Also Read
View All
मॉक संसद में CEC ज्ञानेश कुमार पर ‘प्रतीकात्मक महाभियोग’, राहुल बोले- विपक्ष के नेता के बगीचे में रखा खतरनाक हथियार

‘महाभियोग जनता नहीं, संसद करती है’: राहुल गांधी के ‘चलो दिल्ली’ मार्च पर शिवसेना का निशाना, दिवाली पर 10000 करोड़ के नुकसान का दावा

Punjab Election 2027: पंजाब में कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की लिस्ट कब करेगी जारी? सचिन पायलट ने दी जानकारी

Indira Gandhi Death Anniversary: कैसे पुत्रमोह में इंदिरा गांधी ने लिए ये फैसले, वफादार मंत्री लगे किनारे! प्रणब मुखर्जी का बढ़ा कद

जम्मू कश्मीर में इस्तीफे से पहले NC सांसद रुहुल्लाह मेहदी का बड़ा बयान, हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर भी कही बात