राजनीति

दिल्ली: मनोज तिवारी को मिली धमकी, तबलीगी जमात से तार जुड़ने की आशंका

BJP के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी को धमकी मिलने की खबर सामने आई मनोज तिवारी का दावा तबलीगी जमात से जुड़े हो सकते हैं धमकी देने वाले के तार
2 min read
• •
Updated: 5 Apr 2020, 7:30 AM IST
m.png
दिल्ली: मनोज तिवारी को मिली धमकी, तबलीगी जमात से तार जुड़ने की आशंका

नई दिल्ली। भारतीय जतना पार्टी ( BJP ) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ( Manoj Tiwari ) को धमकी मिलने की खबर सामने आई है।

मनोज तिवारी ( Manoj Tiwari ) ने खुद दावा किया है कि उनको धमकी दी गई है। इसके साथ ही भाजपा नेता ने धमकी देने वाले के तार तबलीगी जमात ( Tablighi Jamat ) से जुड़े होने की आशंका जाहिर की है।

वहीं, दिल्ली पुलिस ( Delhi Police ) ने मनोज तिवारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

मनोज तिवारी के अनुसार देश भर से दिल्ली के निजामुदृदीन में आयोजित तबलीगी जमात मरकज में शामिल हुए लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है।

जिसके बाद से पूरे देश में इस मामले को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। गौरतलब है कि पिछले दिनों विभिन्न राज्यों से लोग दिल्ली के तबलीगी मरकज के जमात के कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।

इनमें से कई लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि अन्य लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया है।

वहीं, दिल्ली में कोरोनावायरस के रोगियों की संख्या शनिवार शाम बढ़कर 445 हो गई है। हालांकि दिल्ली में तेजी से बढ़ते इन मामलों में अधिकांश मरीज निजामुद्दीन मरकज से हैं, जो देश के विभिन्न हिस्सों से यहां एकत्र हुए थे।

दिल्ली सरकार का कहना है कि अगले एक-दो दिन में कोरोनावायरस के रोगियों की संख्या और तेजी से बढ़ सकती।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 59 नए मामले सामने आए हैं। इससे दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव रोगियों की संख्या 445 हो गई है।

Updated on:
5 Apr 2020, 7:30 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajasthan Politics: ‘हरियाणा में जब सैनी को लाए, BJP प्रचंड बहुमत से आई’, पंचायत चुनाव में हार के बाद किरोड़ी लाल मीणा ने ऐसा क्यों कहा?

CJP नेता सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर लंदन जाने से क्यों रोका गया? जानें क्या है पूरा मामला

शरद गुट की NCP ने रोहित पवार के आंदोलन से बनाई दूरी? कार्यकर्ताओं को शामिल न होने का निर्देश

UP में कांग्रेस की ज्यादा सीटों की मांग के पीछे क्या है सियासी गणित? राहुल गांधी के बढ़ते प्रभाव से लेकर इमरान मसूद की भूमिका तक समझिए पूरी रणनीति

परिसीमन बिल पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया ‘पीठ में छुरा घोंपने’ का आरोप, शरद गुट के रुख पर ये कहा