राजनीति

दिल्ली: कांग्रेस और आप के कई नेता भाजपा में हुए शामिल, राहुल पर साधा निशाना

आम आदमी पार्टी समेत कांग्रेस के कई नेताओं ने भाजपा का किया रुख । स्वराज इंडिया के कई नेताओं ने भाजपा में शामिल होे की घोषणा की। कांग्रेस के आयुष चौधरी भी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। पूर्व आप नेता जितेंद्र चौधरी ने सीएम केजरीवाल पर हमला बोला।

1 minute read
news
दिल्ली: कांग्रेस और आप के कई नेता भाजपा में हुए शामिल, राहुल पर साधा निशाना

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव कार्यक्रम का ऐलान होते ही सभी पार्टियां अपनी-अपनी चुनावी रणनीतियों को कसने में जुट गईं हैं, वहीं नेताओं ने अपने चुनावी लाभ का गुणा-गणित देखते हुए पाला बदलना शुरू कर दिया है। मंगलवार को दिल्ली में सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी (आप) समेत कांग्रेस के कई नेताओं ने भाजपा का रुख किया है। इसके साथ ही योगेंद्र यादव की पार्टी स्वराज इंडिया के कई नेताओं ने भाजपा में शामिल होे की घोषणा की है।

अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला

भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं में आप के युवा नेता जितेंद्र चौधरी का नाम प्रमुख से लिया जा रहा है इसके साथ ही कांग्रेस के आयुष चौधरी भी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। जबकि स्वराज इंडिया के पूर्वांचल मोर्चा के हेमंत झा और महिला मोर्चा की सदस्य पुष्पा ने भी भाजपा का दामन थामा है। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने इन नेताओं को पार्टी में शामिल कराया। पूर्व आप नेता जितेंद्र चौधरी ने आप मुखिया और सीएम अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि केजरीवाल की वजह पार्टी टूटती जा रही है। अब पार्टी में इतने भी लोग नहीं बचे, जितने की ऐस छोटे से टेरर ग्रुप में होते हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर साधा निशाना

वहीं कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए आयुष चौधरी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कि वह कांग्रेस में घुटन महसूस कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल अधिकांश युवा नेता उनका नाम नहीं लेना चाहते। मजबूरी के चलते उनको ऐसा करना पड़ता है।

Updated on:
12 Mar 2019 12:25 pm
Published on:
12 Mar 2019 11:24 am