राजनीति

दिल्ली: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, AAP में शामिल होंगे पूर्व MP महाबल मिश्रा के बेटे विनय

देश की राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव से ऐन पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका कांग्रेस से पूर्व सांसद महाबल मिश्रा के बेटे विनय मिश्रा के AAP में शामिल होने की संभावना
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Jan 2020, 1:37 PM IST
Mahabal Mishra
Mahabal Mishra

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव ( Delhi Assembly Election ) से ऐन पहले कांग्रेस ( Congress ) पार्टी को बड़ा झटका लग सकता है। कांग्रेस के पूर्व सांसद महाबल मिश्रा ( Former MP Mahabal Mishra ) के बेटे विनय मिश्रा ( Vinay Mishra ) आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो सकते हैं। आपको बता दें कि विनय मिश्रा ने पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर पालम विधानसभा सीट से भाग्य आजमाया था। लेकिन इस चुनाव में वे अपनी जमानत भी नहीं बचा सके थे।

सूत्रों की मानें तो विनय मिश्रा के साथ साथ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राम सिंह नेताजी भी कांग्रेस को अलविदा बोल कर आप ज्वाइन कर सकते हैं। वहीं, बेटे विनय मिश्रा के आम आदमी पार्टी ( AAP ) में शामिल होने की बात पर पिता और पूर्व सांसद महाबल मिश्रा ( Former MP Mahabal Mishra ) ने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि विनय की आम आदमी पार्टी में जाने की उनको कोई जानकारी नहीं है। महाबल मिश्रा ने कहा कि उनकी इस बारे में अब तक विनय से कोई भी बातचीत नहीं हो पाई है।

पूर्व सांसद ( Former MP Mahabal Mishra ) ने कहा कि बिना विनय से बातचीत किए वह कोई भी बयान जारी नहीं कर सकते। इसके साथ ही पूर्व सांसद ने उन खबरों को भी सिरे से खारिज कर दिया, जिसमें उनकी कांग्रेंस में अनदेखी की बात कही गई थी।

Updated on:
13 Jan 2020, 1:37 PM IST
Published on:
Also Read
View All
परिसीमन बिल का डीएमके ने क्यों किया समर्थन? पार्टी प्रमुख एमके स्टालिन की आ गई प्रतिक्रिया

चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति चुनाव: ‘किंगमेकर’ रही शंकरीबाई ने पलट दिया पूरा गेम, जानें कौन जीता

अशोक चौधरी ने क्यों छोड़ी असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी? जानिए पूरा मामला, विवाद उठाने वाले अफसर का भी हुआ था तबादला

छत्तीसगढ़ में बढ़ेंगी लोकसभा-विधानसभा सीटें? 45 सीटों पर महिला आरक्षण का भी बन सकता गणित, ऐसे हो सकता है बंटवारा

परिसीमन बिल से बदल जाएगा लोक सभा सीटों का गणित! यूपी में 80 से 120 और तमिलनाडु में 39 से 59 होंगी सीटें, जानें राजस्थान समेत अन्य राज्यों का हाल