राजनीति

दिल्ली पूर्ण राज्य मुद्दा: शीला दीक्षित का ‘आप’ पर हमला, जनता को काम चाहिए ना कि शिकायतें

पूर्ण राज्य के मुद्दे पर शीला दीक्षित ने आम आदमी पार्टी पर बोला हमला।
2 min read
• •
Updated: 10 Jun 2018, 12:50 PM IST
shela dixit
दिल्ली पूर्ण राज्य मुद्दा: शीला दीक्षित का 'आप' पर हमला, जनता को काम चाहिए ना कि शिकायतें

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में अब एक साल से भी कम का समय रह चुका है। राजनीतिक पार्टियां जनता को लुभाने के लिए जीतोड़ मेहन कर रही हैं। ऐसे में दिल्ली की राजनीति में भी सियासी उठापटक देखने को मिल रही है। 2019 के चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने एक बरा फिर से दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने का मुद्दा गर्मा दिया है। इसके लिए दिल्ली सरकार ने विधानसभा का तीन दिन का विशेष सत्र भी बुलाया था। वहीं, अब दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा है।

शीला दीक्षित का आप पर हमला

पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने आप पर हमलावर होते हुए कहा कि दिल्ली एक केंद्र शासित राज्य है। दिल्ली को आंशिक रूप से केंद्र की ओर से शासित किया जाता है। उन्होंने कहा कि मेरे 15 साल के काम-काज के दौरान उनकी सरकार का कभी भी केंद्र या उपराज्यपाल के साथ विवाद नहीं हुआ। शीला ने आगे कहा कि यह काम न करने का कोई बहाना नहीं हो सकता। जनता को काम चाहिए ना कि शिकायतें।

'आप' चाहती है कि दिल्ली देश की राजधानी नहीं रहे

वहीं, इस मुद्दे पर दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने भी आप पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार चाहती है कि दिल्ली देश की राजधानी नहीं रहे? माकन ने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है। राजधानी होने के नाते उसे बहुत सारी सहूलियतें मिलती हैं, अगर दिल्ली को पूर्ण राज्य बना दिया गया तो सारी सहूलियते मिलनी बंद हो जाएंगी।

घर-घर तक जाएंगे हम

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी पूरी तैयारी में है। आप ने बीजेपी और कांग्रेस को मात देने के लिए रणनीति तैयार कर ली है। ख़बर है कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का हक दिलाने के लिए आप विरोधियों को घेरने की पूरी तैयारी में है। केजरीवाल सरकार में मंत्री रहे गोपाल राय ने शनिवार को इस मुद्दे पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए हम घर-घर जाएंगे। उन्होंने इस बारे में दोनों पार्टियों से अपनी स्थिति स्पष्ट करने की मांग भी की।

Published on:
Also Read
View All
राहुल के राजनीति में आने पर सोनिया गांधी ने क्यों नहीं किया विरोध? किताब में किया खुलासा, राजीव को राजनीति से दूर रहने की दी थी सलाह

अजित पवार के विमान हादसे में सुनील तटकरे का हाथ? रामदास कदम के आरोपों पर भड़के NCP प्रदेश अध्यक्ष, बोले- आगरा जाकर इलाज कराएं

रायगंज एनकाउंटर पर अधीर रंजन चौधरी का हमला, बोले- पुलिस को ‘ट्रिगर-हैप्पी’ बना रही बंगाल सरकार

हरियाणा CM नायब सैनी ने केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- पंजाब के किसान ढूंढ रहे हैं, मान सरकार ने 5 साल में सिर्फ चुटकुले सुनाए

दिल्ली में प्रदूषण पर सियासत तेज, गोपाल राय ने भाजपा सरकार को घेरा; ग्रीन पटाखों पर मांगा जवाब