10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब ट्रैफिक पुलिस बंद कर देगी आपके वाहन का इंजन, नहीं चलाने देगी गाड़ी

अगर आप रेड लाइट पर वाहन रुकने के बाद इंजन बंद नहीं करते तो ट्रैफिक पुलिस बंद कर सकती है आपकी गाड़ी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 10 Jun 2018, 10:35 AM IST

delhi

अब ट्रैफिक पुलिस बंद कर देगी आपके वहन का इंजन, नहीं चलाने देगी गाड़ी

नई दिल्ली। अब ट्रैफिक पुलिस आपकी गाड़ी का इंजन बंद कर सकती है। ये सुनकर आपको हैरानी हो रही होगी लेकिन ये सच है। अगर आप रेड लाइट पर गाड़ी रुकने के बाद इंजन बंद नहीं करते या बंद करना भूल जाते हैं तो ट्रैफिक पुलिस के जवान खुद आकर आपकी गाड़ी का इंजन बंद कर सकते हैं। इस कैंपेन का एक मात्र मकसद प्रदूषण कम करना और फ्यूल कंजर्वेशन है।

यह भी पढ़ें-प्रधानमंत्री मोदी की हत्या की साजिश रचना देश का दुर्भाग्य: गिरिराज सिंह

रेड लाइट 30 सेकंड से ज्यादा होने पर लागू होगा निमय

दरअसल, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस पेट्रोलियम कंजर्वेशन रिसर्च असोसिएशन (पीसीआरए) के साथ मिलकर इस तरह का अभियान शुरू कनरे वाली है। इस अभियान के तहत, जो भी गाड़ियां रेड लाइट पर खड़ी होंगी आगे की पहली दो लाइनों को छोड़कर पीछे की सभी लाइनों में खड़े वाहनों का इंजन बंद करवाया जाएगा। बता दें कि यह तभी किया जाएगा जब रेड लाइट 30 सेकंड से ज्यादा की हो।

अभी चल रही सड़को की स्टडी

स्पेशल कमिशनर ऑफ पुलिस, ट्रैफिक दीपेंद्र पाठक ने बताया, 'अभी सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीआरआरआई) सड़कों पर लगने वाले जाम को लेकर स्टडी कर रही है। स्टडी पूरी होते ही इस अभियान को शुरू किया जाएगा। इस अभियान के तहत पहले 100 रेड लाइट पर लागू किया जाएगा। कैंपेंने के सफल होने के बाद इसे पूरी दिल्ली में लागू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें-जम्मू-कश्मीर: प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राजनाथ, हम हमेशा प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते हैं

लोगों को जागरूक करने के लिए किए जाएंगे ये प्रयास

बता दें कि इंजन बंद करवाने के लिए कई तरीके अपनाए जाएंगे। इसमे सबसे पहले रेड लाइट पर होर्डिंग लगाए जाएंगे, जिसमें इंजन बंद करने का संदेश होगा। वहीं, इस अभियान के लिए आधुनिक डिस्प्ले बोर्ड का भी इस्तेमाल किया जाएगा। साथ ही लाउड हैलर जैसी चीजों का भी सहारा लिया जाएगा। लेकिन कई जानकारों का कहना है कि दिल्ली में गाड़ियी लाइनों में चलती ही नहीं हैं तो खड़ी कैसे होगीं। ऐसे में वाहनों के आगे-पीछे होने से यह तय करना थोड़ा मुश्किल होगा। इसके लिए भी ट्रैफिक पुलिस कुछ नियम बनाने का काम कर रही है।