वहीं, इसके अलावा गृहमंत्री राजनाथ सिंह , केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और योग गुरू बाबा राम देव ने भी पीएम मोदी की हत्या की साजिश रचने को लेकर गहरी चिंता चताई है। जम्मू-कश्मीर के दौरे पर गए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हम हमेशा हमारे प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते हैं। उन्होंने कहा कि माओवाद और नक्सलवाद अब कई गुना कम हो चुका है। माओवादी अब केवल एक हारी हुई लड़ाई लड़ रहे हैं।