राजनीति

बारिश के बाद Delhi Municipal Corporation की खुली पोल, कांग्रेस-बीजेपी ने केजरीवाल पर साधा निशाना

दो दिन से हो रही बारिश के बाद Delhi Municipal Corporation की खुली पोल, कई जगह जल जमाव से परेशान हो रहे लोग, बीजेपी-कांग्रेस ने केजरीवाल सरकार पर साधा निशाना
2 min read
• •
Updated: 2 Sep 2021, 1:45 PM IST
Delhi Municipal Corporation

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में भारी बारिश ( Rain in Delhi ) के बाद कई जगह जलभराव हो गया है। कई इलाकों में सड़कें पूरी तरह डूब गई हैं, जिससे यातायत पूरी तरह से ठप दिखा। दिल्ली के कई इलाकों में सड़कों पर इतना पानी भर गया है कि आसानी से नाव या बोट चलाई जा सकती है। बारिश के दिल्ली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ( Delhi Municipal Corporation ) की पोल भी खुल गई है।

दिल्ली के ऐसे हालातों को लेकर अब कांग्रेस ( Congress ) और बीजेपी ( BJP ) के नेताओं ने आम आदमी पार्टी के नेता और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal ) पर निशाना साधा है। इन हालातों को लेकर विपक्षी नेताओं ने केजरीवाल सरकार ( Kejriwal Govt )को जिम्मेदार बताया है।

दिल्ली में भारी बारिश के म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की व्यवस्थाओं और तैयारियों पर सवाल उठने लगे हैं। यही नहीं अब इन हालातों को लेकर सियासत भी गर्मा गई है। राजधानी में जगह-जगह जल जमाव के बाद यातायात ठप पड़ गया है।

ऐसे बिगड़ी व्यवस्थाओं के लिए कांग्रेस और बीजेपी नेताओं ने केजरीवाल सरकार को जिम्मेदार बताया है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार ने मुख्यमंत्री पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग केवल पीने योग्य पानी चाहते हैं, बाढ़ नहीं। उन्होंने दक्षिण दिल्ली के एक इलाके की तस्वीर साझा करते हुए वहां पहुंची कांग्रेस पार्षद को लोगों की सुध लेने के लिए धन्यवाद दिया।

वहीं इससे पहले बीजेपी ने तो केजरीवाल को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने सीएम केजरीवाल पर तंज कसते हुए जगह जगह पोस्टर लगवाए हैं।
तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने ट्विटर पर पोस्टर्स की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन पोस्टर्स पर लिखा है- ‘स्विमिंग पूल में नहाए क्या?’

बीजेपी के अन्य नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि, सीवर की लाइनों की ठीक से मरम्मत की गई होती, तो लोगों को सड़कों और उनके पड़ोस में जलभराव का सामना नहीं करना पड़ता।

केजरीवाल राजनीतिक शक्ति जमा करने और अपनी छवि चमकाने में अधिक रुचि रखते हैं और जलभराव के लिए वह जिम्मेदार हैं।

बता दें कि दिल्ली में बुधवार को रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की गई। यहां 19 वर्षों में एक दिन में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। 112.1 मिमी बारिश 24 घंटे में दर्ज की गई है। जो सितंबर महीने को करीब 90 फीसदी बारिश के बराबर है।

Published on: