राजनीति

दिल्ली: सीएम केजरीवाल पर हमले को दिल्ली पुलिस ने बताया गलत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने की थी नारेबाजी

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हुए हमले में के मामले में नई जानकारी सामने आई है।
2 min read
• •
Updated: 9 Feb 2019, 12:38 PM IST
attack on Kejriwal
दिल्ली: सीएम केजरीवाल पर हमले को दिल्ली पुलिस ने बताया गलत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने की थी नारेबाजी

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हुए हमले में के मामले में नई जानकारी सामने आई है। दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि सीएम केजरीवाल पर कोई हमला नहीं हुआ है। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता अनिल मित्तल के अनुसार मुख्यमंत्री नरेला में विधायक शरद चौहान के कार्यक्रम में जा रहे थे। इस दौरान नरेला सब डिवीजन एसीपी व नरेला इंडस्टीयल इंस्पेक्टर उनको एस्कोर्ट दे रहे थे। जब सीएम की गाड़ी जब नरेला फाटक के पास पहुंचा तो कुछ भाजपा कार्यकर्ता अचानक उनकी कार के सामने आ गए। कार्यकर्ता सीएम की कार के सामने नारेबाजी करने लगे। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि सीएम केजरीवाल पर किसी तरह का कोई हमला नहीं हुआ है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम के सामने जबरन नारेबाजी की

आपको बता दें कि नरेला जाते समय हाथ में काले झंडे लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सीएम केजरीवाल की गाड़ी को रोक लिए और नारेबाजी करने लगे। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम के सामने जबरन नारेबाजी की। तभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम की गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया और हाथापाई का प्रयास करने लगे। इस दौरान मौजूद दिल्ली पुलिस ने काफी प्रयास के बाद नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को हटाया। जानकारी के अनुसार सीएम यहां 25 कच्ची कॉलोनियों में विकास कार्यों के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे।

मिर्च पाउडर फेंक दिया

इससे पहले सीएम अरविंद केजरीवाल पर उस समय हमला हो गया था, जब एक शख्स ने उन पर मिर्च पाउडर फेंक दिया था। यह शख्स अपनी मां की बीमारी के सिलसिले में सीएम केजरीवाल से मिलने आया था। उस समय सीएम की सुरक्षा में तैनान पुलिस कर्मियों ने आरोपी शख्स को दबोच लिया था।

Published on: