25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नौकरी दिलाने का झांसा देकर देह व्यापार में उतारी महिला, रेप का वीडिया बनाकर किया ब्लैकमेल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की गीता कॉलोनी से एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक महिला को नौकरी दिलाने के बाद देह व्यापार में धकेल दिया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 9 Feb 2019, 11:11 AM IST

delhi gang rape

Crime in Nagaur

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की गीता कॉलोनी से एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक महिला को नौकरी दिलाने के बाद देह व्यापार में धकेल दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर पीड़िता ने पुलिस की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। वहीं, पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

मोदी के मंत्री ने राहुल गांधी बताया 'मेंटल केस', देश को गुमराह करने का आरोप

पुलिस के अनुसार मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली 28 वर्षीय महिला अपने पति और दो बच्चों के साथ झील खुरंजा इलाके में रहती है। पति की नौकरी छूटने की वजह से पीड़िता किसी काम की तलाश में भी। तभी उसके ही पड़ोस में रहने वाली गीता नाम की एक महिला ने उसको घरों में खाना बनाने का काम दिलाने की बात कही। घटना के दिन पिछले साल 21 अक्टूबर को गीता काम सिलसिल में उसे किसी से मिलाने एक प्रदीप नाम के प्रॉपर्टी डीलर के घर ले गई थी। बताया जा रहा है कि यहां प्रदीप ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोले तेजस्वी- अब जल्द ही खाली कर दूंगा सरकारी बंगला

पीड़िता का आरोप है कि दुष्कर्म के दौरान गीता ने उसका वीडियो बना लिया। तभी महिला की तबीयत बिगड़ने पर गीता उसको एक हॉस्पिटल में ले गई। हॉस्पिटल में भी दो लोगों ने उसके साथ रेप किया। आरोप है कि इसके बाद 24 अक्टूबर को आरोपी महिला उसको रानी गार्डन निवासी एक अन्य महिला के घर लेकर गई। यहां मौजूद तीन लोगों ने भी पीड़िता के साथ रेप किया। इस घटना के दो दिन बाद भी गीता कॉलोनी में 3 लोगों ने रेप किया। तभी गीता उसको अपने एक किराएदार के यहां छोड़ कर चली गई। इसके बाद पीड़िता ने अपने पति को आपबीती सुनाई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां कोर्ट ने गीता को पुलिस रिमांड पर भेजा है।