राजनीति

Delhi Rains: जलभराव से मौत के बाद सिसायत शुरू, भाजपा ने आप पर साधा निशाना

बारिश ( Delhi rains ) से हुई मौत पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ( BJP MP Manoj Tiwari ) और नार्थ दिल्ली के मेयर जय प्रकाश ने लगाया आरोप। भाजपा ( Bhartiya Janata Party ) ने कहा- मानसून की पहली ही बारिश से खुल गई आप ( Aam Admi Party ) सरकार की पोल, परिजनों की मदद करे सरकार। मिंटो रोड ( Minto Road ) स्थित रेलवे ब्रिज के नीचे जलभराव ( water logging ) से टेंपो चालक कुंदन की हो गई मौत।
2 min read
• •
Updated: 19 Jul 2020, 5:22 PM IST
Politics started on death after Delhi Rains
Politics started on death after Delhi Rains

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह जोरदार बारिश ( Delhi rains ) ने कहर मचाया। दिल्ली की सड़कों पर पानी इस कदर भरा की ना केवल कई घरों बल्कि लोगों को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। बारिश का मंजर इतना खतरनाक था कि जलभराव ( water logging ) की वजह से एक 56 वर्षीय उत्तराखंड निवासी टेंपो ड्राइवर कुंदन की मौत तक हो गई। इसे लेकर मृतक के परिजन दिल्ली सरकार से काफी नाराज नजर आएं। वहीं, दिल्ली की बारिश के मामले पर सिसायत भी शुरू हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ( Bhartiya Janata Party ) ने जलभराव के लिए केजरीवाल सरकार ( Aam Admi Party ) को जिम्मेदार ठहराया।

घटनास्थल पर पहुंचे नार्थ दिल्ली के मेयर जय प्रकाश ने इसका जिम्मेदार दिल्ली सरकार को ठहराया। इसके साथ ही कहा कि ऐसे मौके पर मृतक के परिजनों की सहायता करनी चाहिए। दिल्ली के मेयर के बाद भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने भी दिल्ली सरकार को ही इन सबका जिम्मेदार ठहराया। मनोज तिवारी ( BJP MP Manoj Tiwari ) ने कहा कि केजरीवाल जी, मानसून की पहली बारिश ने ही आपकी तैयारियों की पोल खोल दी।

सभी की टिप्पणियों के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal ) ने कहा कि इस साल सभी एजेंसियां, चाहे वो दिल्ली सरकार की हों या एमसीडी की कोरोना नियंत्रण में लगी हुई थीं। कोरोना की वजह से उन्हें कई मुश्किलें आईं। ये वक्त एक दूसरे पर दोषारोपण करने का नहीं है। सबको मिलकर अपनी जिम्मेदारियां निभाने का है। जहां कहीं भी जलभराव होगा दिल्ली सरकार उसे तुरंत निकालने का प्रयास करेंगी।

वहीं, इससे पहले दिल्ली पुलिस ( Delhi police ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "रविवार सुबह कुंदन नाम का व्यक्ति कनॉट प्लेस से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की ओर टाटा ऐस चलाकर जा रहा था। रात भर हुई बारिश के चलते मिंटो ब्रिज ( Minto Road ) के नीचे काफी जलभराव हो गया था। कुंदन ने अपने टेंपों को पानी के बीच से निकालने की कोशिश की, लेकिन वह डूब गया और उसकी मौत हो गई। उसके शरीर पर कोई बाहरी चोट के कोई निशान नहीं पाए गए हैं।"

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारी ने कहा कि सीआरपीसी की धारा 174 के तहत पूछताछ की जा रही है। इस बीच, दिल्ली अग्निशमन सेवा ( delhi fire service ) के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि दमकलकर्मियों ने मिंटो ब्रिज के नीचे हुए जलभराव में दिल्ली परिवहन निगम की बस के चालक और कंडक्टर को बचा लिया है। यह भी एक ऑटो के साथ मिंटो अंडरपास में गहरे पानी में फंस गए थे। ऑटो चालक को भी बचा लिया गया है।

Updated on:
19 Jul 2020, 5:22 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Exclusive Interview: दौसा जिला प्रमुख बनते ही एक्शन मोड में बीना बैरवा, बोलीं- अवैध शराब ठेकों को करवाऊंगी बंद

कौन हैं हनुमान बेनीवाल के खास RLP नेता पांचाराम? 2 बार विधानसभा चुनाव हारे, अब बने नागौर जिला प्रमुख

शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया भर्ती; बैठक छोड़ मिलने पहुंची सुप्रिया सुले बोलीं- ‘बाबा बात नहीं मानते’

लोकसभा चुनाव की तर्ज पर फिर ‘संविधान बचाओ’ की सियासी रणनीति, क्या बीजेपी को घेरने के लिए कांग्रेस ने तैयार किया नया प्लान?

बीकानेर जिला प्रमुख चुनाव: निकिता डूडी से हार के बाद भी सरिता चौहान के तेवर बरकरार, पार्टी से निकाले जाने पर दिया बड़ा बयान