राजनीति

AAP की बागी विधायक अलका लांबा ने सोनिया गांधी से की मुलाकात, कांग्रेस ज्वाइन करने की अटकलें तेज

AAP MLA अलका लांबा कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से पहुंची अलका लांबा जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं
2 min read
• •
Updated: 3 Sep 2019, 12:53 PM IST
a2.png

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली चांदनी चौक से विधायक अलका लांबा कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने आज यानी मंगलवार को उनके आवास पर पहुंची हैं।

अलका की सोनिया गांधी से मुलाकात को राजनीतिक विश्लेशक भविष्य में बड़े बदलाव के रूप में देख रहे हैं। माना जा रहा है कि अलका लांबा जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं।

हालांकि अलका लांबा की ओर से अभी तक कांग्रेस ज्वाइन करने को लेकर कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

आपको बता दें कि चांदनी चौक विधानसभा सीट से विधायक अलका लांबा के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थी।

अलका लांबा ने इस बीच न केवल कांग्रेस से बढ़ती नजदीकियों का संकेत दिया, बल्कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ लगातार ट्वीट कर उन्होंने पार्टी से भी बगावत का बिगुल फूंक दिया था।

गौरतलब है कि आप से लंबे समय से नाराज चल रहीं अल्का लांबा ने पिछले माह पार्टी से इस्तीफा देने का ऐलान किया था।

इस दौरान उन्होंने कहा था कि वह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देंगी। यही नहीं उन्होंने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर लड़ेंगी।

हालांकि उनकी कांग्रेस से बढ़ती नजदीकि किसी से छिपी नहीं थी।

Updated on:
3 Sep 2019, 12:53 PM IST
Published on:
Also Read
View All
UP में कांग्रेस की ज्यादा सीटों की मांग के पीछे क्या है सियासी गणित? राहुल गांधी के बढ़ते प्रभाव से लेकर इमरान मसूद की भूमिका तक समझिए पूरी रणनीति

परिसीमन बिल पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया ‘पीठ में छुरा घोंपने’ का आरोप, शरद गुट के रुख पर ये कहा

पहली बार चूरू जिला परिषद पहुंचे 35 नए चेहरे, पराक्रम राठौड़ की सबसे बड़ी जीत; रोचक हुआ जिला प्रमुख चुनाव

रेवदर पंचायत समिति: बहुमत BJP के पास, फिर भी ‘प्रधान’ की कुर्सी पर घमासान; कांग्रेस की भी नजर

सिरोही पंचायत चुनाव: MP और राज्यमंत्री से लेकर 4 प्रधान तक BJP के, फिर भी करारी हार; क्या है हार की वजह