23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Delhi / New Delhi / सीएम अरविंद केजरीवाल का ऐलान, रक्षा बंधन पर महिलाओं को दिया फ्री यात्रा का तोहफा

सीएम अरविंद केजरीवाल का ऐलान, रक्षा बंधन पर महिलाओं को दिया फ्री यात्रा का तोहफा

CM Arvind Kejriwal ने Raksha Bandhan पर किया बड़ा ऐलान Delhi में Women को मुफ्त बस यात्रा का तोहफा 2020 में होना है Delhi Assembly Election
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 15 Aug 2019, 3:05 PM IST

Kejriwal

नई दिल्ली। पूरा देश 73वां स्वतंत्रता ( 73 Independence Day ) दिवस मना रहा है। आजादी के जश्न ( Independence Day 2019 )के उस्ताह को दोगुना करने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री ( CM Arvind Kejriwal ) और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया। 15 अगस्तक और रक्षा बंधन ( Raksha Bandhan ) सीएम केजरीवाल ने महिलाओं की फ्री यात्रा को लेकर बड़ी घोषणा की।

आम आदमी पार्टी की सरकार के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने 15 अगस्‍त को महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। उन्‍होंने महिलाओं को डीटीसी ( DTC ) और क्‍लस्‍टर बसों में मुफ्त सफर की घोषणा की।

पीएम मोदी को राखी बांधने पहुंची बहन ने मांगी दुआ, पहले की दो दुआएं हो चुकीं कुबूल

पिछले कुछ दिनों से सियासी गलियारे में चर्चा थी कि सीएम केजरीवाल 15 अगस्‍त पर बड़ी घोषणा कर सकते हैं।

हुआ भी कुछ ऐसा ही महिलाओं के लिए केजरीवाल ने बड़ा ऐलान कर दिया।

गुरुवार को छत्रसाल स्‍टेडियम में 73वें स्‍वतंत्रता दिवस पर उन्‍होंने कहा कि दिल्ली की सभी बहनों के लिए अपना फर्ज अदा कर रहा हूं और ऐसी घोषणा कर रहा हूं कि जिससे बहनों की सुरक्षा बढ़ेगी, सशक्तिकरण होगा और वे सपने हासिल करने के लिए मजबूत बनेंगीं।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि हमने पहले ही कहा था कि मेट्रो से लेकर बसों तक महिलाओं के लिए यात्रा फ्री होगी।

इसमें से पहली घोषणा आज कर रहा हूं। 29 अक्टूबर भाई दूज के दिन सभी महिलाएं डीटीसी और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।

आपको बता दें कि डीटीसी ( DTC ) और क्लस्टर बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सौगात के लिए कैबिनेट मसौदा को विधि विभाग ने हरी झंडी दे दी है।

बसों में महिलाओं की मुफ्त यात्रा पर सरकार को सालाना 300 करोड़ रुपये खर्च करना पड़ सकता है।

कश्मीर से कन्याकुमारी तक देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा आजादी का पर्व

15 अगस्त के मौके पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि स्कूलों में सभी सब्जेक्ट पढ़ाए जाते हैं लेकिन देशभक्ति का जज्बा नहीं पढ़ाया जाता। 4 साल से देश भावना बढ़ाने के लिए हम लगातार कोशिश कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने भाषण में दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था का जिक्र किया। उन्होंने कहा दिल्ली में शिक्षा क्रांति हुई है, यह अपने आप में ऐतिहासिक है।

दिल्ली में 3 चीजें हासिल की
1. सरकारी स्कूलों का इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट स्कूलों से बेहतर है। क्लास रूम, स्विमिंग पूल और प्ले ग्राउंड सरकारी स्कूलों में भी बनाए गए हैं।

2. सरकारी स्कूलों के नतीजे प्राइवेट स्कूलों से बेहतर आए हैं।

3. शिक्षा में लोगों का विश्वास पैदा हुआ है. विद्यार्थी भी आत्मविश्वास से लबरेज हैं।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हैप्पीनेस करिकुलम बढ़ा है।

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के मां-बाप शिक्षा व्यवस्था पर गर्व करते हैं।