कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने राहुल गांधी को किसी पद की आवश्यकता न होने की बात कही है। उनका ये बयान अब चर्चा में हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर आजकल काफी चर्चा है। आए दिन कोई न कोई बयान या कोई विवाद सामने आ रहा है। इस बीच मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने महात्मा गांधी का उदाहरण देते हुए कहा है कि राहुल गांधी को कसी पद की आवश्यकता नहीं है।
दरअसल, राहुल गांधी की ओर से नाव वाली तस्वीर शेयर किये जाने और 'पतवार संभालने' की बात लिखे जाने की अटकलों पर दिग्विजय सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि पतवार का मतलब पार्टी का पतवार नहीं है। मीडिया से बातचीत में दिग्विजय सिंह ने कहा, जैसे महात्मा गांधी ने बिना किसी पद के देश को दिशा दी थी उसी तरह राहुल गांधी को भी किसी पद की आवश्यकता नहीं है।
उन्होंने कहा कि 24 से 30 को नामांकन दाखिल होंगे आप लोग इंतजार करिए। याहन पतवार रखने का अर्थ पार्टी के पद से पर रहँकर नहीं, केवल नेतृत्व से मतलब है।' इसको लेकर उन्होंने ट्वीट भी किया है। दिग्विजय सिंह ने लिखा, "जब नाव बीच मंझधार में फँस जाए, तो पतवार अपने हाथ में लेना ही पड़ती है। न रुकेंगे न झुकेंगे भारत जोड़ेंगे”- राहुल गांधी, यही तो 99.9.% प्रतिशत कॉंग्रेस जन आपसे अनुरोध कर रहे हैं।
यदि सहमत हों तो सभी कॉंग्रेस जन इसे शेयर करें।"
बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आने वाले हफ्तों में चुनाव होने हैं, इस पद की रेस में गांधी परिवार के वफादार अशोक गहलोत और जी-23 के बीच मुकाबला बताया जा रहा है। 17 अक्टूबर को मतदान होंगे और नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किये जाएंगे।
यह भी पढ़े- कुड़मी जाति को आदिवासी का दर्जा देने के लिए ट्रैक पर जमे आंदोलनकारी, शताब्दी पर पथराव