राजनीति

Chennai: अपनी मांगों को लेकर द्रमुक ने राजभवन के पास किया विरोध प्रदर्शन, स्टालिन और कनिमोझी भी रहे मौजूद

Chennai में अपनी मांगों को लेकर द्रमुक का विरोध प्रदर्शन मेडकिल दाखिले में आरक्षण की मांग को लेकर किया प्रदर्शन राज्यपाल से पारित विधेयक को जल्द मंजूरी देने का किया अनुरोध
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Oct 2020, 11:01 AM IST
DMK stage protest in chennai
मेडिकल दाखिले में कोटे की मांग को लेकर डीएमके ने किया विरोध प्रदर्शन

नई दिल्ली। तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी दल द्रमुक ( DMK ) ने शनिवार को मेडिकल आरक्षण को लेकर राजभवन के पास जमकर प्रदर्शन किया। दरअसल राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को मेडिकल दाखिले में 7.5 प्रतिशत कोटा देने की मांग को लेकर डीएमके के कार्यकर्ता और नेता बड़ी संख्या में शनिवार को राजभवन के पास विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों की मांग है कि राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित सरकारी स्कूल के छात्रों को मेडिकल परीक्षाओं में 7.5 प्रतिशत आरक्षण देने वाले विधेयक में हो रही देरी को मंजूरी दें। इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष एम के स्टालिन और सांसद कनिमोझी भी उपस्थित थे।
कोरोना संकट के बीच आई खुशखबरी, भारत बायोटेक ने बताया देश में कब आएगी कोरोना की देसी वैक्सीन

इससे पहले द्रमुक अध्यक्ष एमके स्टालिन ने कहा था कि इस मामले में मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी को सामने आना चाहिए और विपक्षी पार्टियों से मामले में परामर्श कर विरोध प्रदर्शन की घोषणा करनी चाहिए। यही नहीं स्टालिन ने राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को भी पत्र लिखकर विधानसभा से 15 सितंबर को इस संबंध में पारित विधेयक को तुरंत मंजूरी देने की मांग की।

Published on:
Also Read
View All
Punjab Election: एकता दिखाने के लिए एक गाड़ी में सवार हुए कांग्रेस के दिग्गज, AAP-BJP ने उड़ाया मजाक; कांग्रेस का पलटवार

न बाइट दी, न पोस्टर लगने दिया… स्मृति ईरानी के दौरे में ऐसा क्या हुआ? ऐसे समझीं सियासत और समीकरण

पंजाब में क्राइम को लेकर AAP पर बीजेपी ने साधा निशाना, गौरव भाटिया बोले- ‘भगवंत मान ने राज्य को बना दिया गुंडों का अड्डा’

Political News: स्मृति ईरानी को लेकर पूर्व डिप्टी CM का बड़ा बयान, कहा- वे छत्तीसगढ़ से चुनाव लडऩे वाली हैं…

Rajasthan : ‘राजनीति में शब्दों की मर्यादा जरूरी’, मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर मदन राठौड़ का पलटवार, दीया कुमारी और शेखावत भी बोले