लंबे समय से बीमार चल रहे भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटी का मंगलवार को ऑपरेशन हुआ। उनको न्यूयॉर्क स्थित एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
नई दिल्ली। लंबे समय से बीमार चल रहे भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटी का मंगलवार को ऑपरेशन हुआ। उनको न्यूयॉर्क स्थित एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। सूत्रों के अनुसार ऑपरेशन के बाद डॉक्टर्स ने जेटली को 15 आराम करने की सलाह दी है। दरअसल, अरुण जेटली 13 जनवरी को अमरीका थे। यहां पर उनकी ‘सॉफ्ट टिश्यू' कैंसर से संबंधित जांच की गई थी। इस दौरान अरुण जेटली ने फेसबुक पर पोस्ट लिखने के अलावा देश के मौजूदा मुद्दों को लेकर ट्वीट भी किए थे। आपको बता दें कि इससे पहले पिछले साल 14 मई को केंद्रीय मंत्री को एम्स में भर्ती होना पड़ा था। यहां पर उनका गुर्दा प्रत्यारोपण हुआ था।
आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने उनको पार्टी की ओर से प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी थी। यही कारण है कि भाजपा संगठन ने अंतरिम बजट पेश करने से केवल 9 दिन पहले जेटली के स्थान पर रेल मंत्री पीयूष गोयल को वित्त और कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी थी। दरअसल, भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार को फरवरी के पहले ही दिन अपने मौजूदा कार्यकाल का अंतिम बजट पेश करना है। जबकि जेटली की चुनाव में सक्रियता को लेकर मंत्रालय की जिम्मेदारियों से मुक्त रखा गया है। पियूष गोयल को वित्त मंत्रालय सौंपने के बाद जेटली को उनके इलाज तक बिना पोर्टफोलियो वाला मंत्री बनाया गया है।
दरअसल, पिछले साल गुर्दा प्रत्यारोपण के बाद जेटली 23 अगस्त को वापस काम पर लौट आए थे और सरकारी कामकाज में व्यस्त हो गए थे। प्रत्यारोपण के बाद उन्होंने एक बार फिर वित्त और कॉरपोरेट मंत्रालयों की जिम्मेदारी फिर ली थी।