राजनीति

सतपाल सत्ती ने फिर दिया विवादित बयान- पीएम मोदी का किया विरोध तो काट देंगे बाजू, EC ने थमाया नोटिस

चुनाव आयोग ने बयान पर जवाब दाखिल करने के लिए 48 घंटे की दी है मोहलत मंडी में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती इससे पहले राहुल गांधी पर की थी विवादित टिप्पणी
2 min read
Satpal Satti
सतपाल सत्ती ने फिर दिया विवादित बयान- पीएम मोदी का किया विरोध तो काट देंगे बाजू, EC ने थमाया नोटिस

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के प्रचार-प्रसार के बीच नेताओं के अमर्यादित टिप्पणी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में चुनाव आयोग ने भाजपा के हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती को नोटिस भेजा है। आयोग ने सत्ती को उनके विवादित बयान पर जवाब दाखिल करने के लिए 48 घंटे दिए हैं। सत्ती ने बुधवार को एक रैली के दौरान कहा था कि 'जो पीएम मोदी का विरोध करेगा, उसका बाजू काटकर हाथ में थमा देंगे।'

मंडी की एक सभा में दिया था बयान

सतपाल सत्ती मंडी में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे, तब उन्होंने यह विवादित बयान दिया। उन्होंने सभा में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी पर भी निशाना साधा। आपको बता दें कि अपने भड़काऊ बयानों को लेकर आयोगी की कार्रवाई का निशाना बन चुके हैं। पिछले दिनों ही उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर भी एक आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने राहुल गांधी को मां की गाली दे डाली थी, जिसके चलते आयोग ने उनपर 48 घंटे का बैन लगा दिया था। आयोग ने इस दौरान उनकी जनसभाएं करने पर प्रतिबंध लगाया था।

'आचार संहिता लागू है वरना कर देते हिसाब'

प्रतिबंध के 48 घंटे पूरे होने के बाद सत्ती मंडी में जनसभा करने पहुंचे थे, जहां उन्होंने एक और विवाद अपने नाम कर लिया। उन्होने रैली में कहा था, '..जो हमारे बाप को चोर बोलेगा, हम भी उसको ऐसा ही बोलेंगे। वो तो अभी आचार संहिता लागू है, वरना वह अभी सारा हिसाब-किताब कर देते। जो हमारे मोदी जी पर उंगली उठाएगा, हम उसकी बाजू काटकर उसके हाथ में दे देंगे।' उनके इस बयान पर चुनाव आयोग ने नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। बता दें कि इस चुनाव के दौरान आयोग ने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, बसपा प्रमुख मायावती, सपा नेता आजम खान, केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी पर भी विवादित टिप्पणी के कारण प्रतिबंध लगाया था।

Updated on:
25 Apr 2019 12:52 pm
Published on:
25 Apr 2019 12:52 pm