राजनीति

Maharashtra Politics: एकनाथ शिंदे होंगे महाराष्ट्र के अगले सीएम, देवेंद्र फडणवीस ने किया ऐलान

बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे के साथ एक संयुक्त प्रेस वार्ता में घोषणा की कि एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री होंगे। उनका शपथ समारोह आज शाम 7.30 बजे होगा।
2 min read
• •
Updated: 30 Jun 2022, 4:51 PM IST
san.jpg

Maharashtra Political Crisis News: शिवसेना के वरिष्ठ नेता एकनाथ शिंदे आज शाम 7 बजे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं. इसकी घोषणा बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने खुद की है. शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस ने इससे पहले राजभवन पहुंच कर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया।

बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे के साथ एक संयुक्त प्रेस वार्ता में घोषणा की कि एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री होंगे। उनका शपथ ग्रहण समारोह आज शाम 7.30 बजे होगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में महाविकास अघाड़ी सरकार (MVA) का गठन बालासाहेब का अपमान था। यह भी पढ़ें-Maharashtra Politics: बीजेपी और शिंदे गुट के बीच नहीं आएगी शिवसेना, लेकिन निभाएगी विरोधी की भूमिका, जानें संजय राउत ने क्या कहा?

उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा “2019 में बीजेपी और शिवसेना ने साथ में चुनाव लड़ा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमें पूर्ण बहुमत मिला। प्रधानमंत्री जी ने चुनाव के दौरान बीजेपी के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की और वो नाम सबको मंजूर भी था। लेकिन चुनाव के बाद शिवसेना के नेताओं ने निर्णय किया कि बालासाहेब ठाकरे जी ने जिन विचारों का जीवन भर विरोध किया ऐसे लोगों के साथ उन्होंने गठबंधन किया।”

उन्होंने आगे कहा "इसके बाद हमने महाराष्ट्र में ढाई साल में एक सरकार देखी जिसमें न कोई तत्व, न कोई विचार और न गति थी। वो लोग चालू इंफ्रास्ट्रक्चर को बंद कर रही थी। वो लगातार भ्रष्टाचार में लिप्त थे।" इस दौरान उन्होंने जेल में बाद एनसीपी नेता व एमवीए सरकार में मंत्री रहे अनिल देशमुख और नवाब मालिक का भी जिक्र किया।

शिवसेना के अधिकतर विधायकों के बगावत के बाद पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे द्वारा मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिए जाने के एक दिन बाद मीडिया से बात करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि बीजेपी शिंदे की अगुवाई वाली सरकार के साथ रहेगी, लेकिन वें खुद सरकार में कोई पद नहीं लेंगे।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को विधानसभा में होने वाले फ्लोर टेस्ट को रोकने की तमाम कोशिशें नाकाम होने के बाद बहुमत परिक्षण पर मतदान होने से पहले बुधवार रात को ही उद्धव ठाकरे ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। बीजेपी ने उद्धव ठाकरे के इस्तीफे को महाराष्ट्र की जनभावना और लोकतंत्र की जीत बताते हुए कहा था कि उद्धव ठाकरे को काफी पहले ही इस्तीफा दे देना चाहिए।

बता दें कि उद्धव ठाकरे ने खुद कई बार कहा था कि महा विकास आघाडी बनने के बाद वह मुख्यमंत्री बनने के इच्छुक नहीं थे लेकिन एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने उनके शीर्ष पद की जिम्मेदारी लेने पर जोर दिया।मुख्यमंत्री के तौर पर उद्धव ठाकरे (61 वर्षीय) की राजनीतिक पारी बुधवार रात को अचानक उस समय समाप्त हो गई जब तमाम कोशिशों के बाद भी शिंदे गुट उनके साथ लौटने को राजी नहीं हुआ।

Published on:
Also Read
View All
ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन का सोनिया गांधी पर निशाना, बोले- बाबरी मस्जिद गिराए जाने के वक्त भी दिखानी चाहिए थी संवेदनशीलता

मोदी 120 साल भी सत्ता में रहें तो गांधी, अंबेडकर और नेहरू से बड़े नहीं बन सकते; अभिजीत दीपके ने साधा निशाना

SIR के विरोध में उतरी CJP के समर्थन में शशि थरूर, बोले- लोकतंत्र में सभी को विरोध का अधिकार

बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से, पहली बार सदन में दिखेंगे प्रशांत किशोर; सरकार को घेरने की होगी चुनौती

‘न परिवार, न पार्टी और न बिहार… कोई गंभीरता से नहीं लेता’, BJP के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने तेज प्रताप पर साधा निशाना