राजनीति

जम्मू-कश्मीर : पीएम मोदी की बैठक में शामिल होंगे अब्दुल्ला और मुफ्ती, कहा- उनके सामने रखेंगे अपना एजेंडा

जम्मू-कश्मीर के गुपकार गठबंधन के दलों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 24 जून को बुलाई गई मीटिंग में शामिल होने का फैसला लिया है। फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि हमें प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के सामने अपनी बात रखने का मौका मिला है। हम अपनी आवाम की बात को उनके सामने रखेंगे।
2 min read
• •
Updated: 22 Jun 2021, 2:41 PM IST
farooq abdullah
farooq abdullah

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के गुपकार गठबंधन के दलों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 24 जून को बुलाई गई मीटिंग में शामिल होने का फैसला लिया है। गुपकर जन घोषणापत्र गठबंधन (पीएजीडी) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने मंगलवार को बताया कि गठबंधन पीएम मोदी द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में शामिल होगा। यह घोषणा अब्दुल्ला के गुपकर रोड स्थित आवास पर केंद्र के निमंत्रण को लेकर चर्चा करने के लिए बुलाई गई पीएजीडी नेताओं की बैठक के बाद की गई।

पीएम मोदी के सामने रखेंगे अपना एजेंडा
बैठक के दौरान नेशनल कॉन्फ्रेंस के फारुक अब्दुल्ला ने कहा, पीएम मोदी की तरफ से दावतनामा आया है और हम उसमें जाने वाले हैं। महबूबा, मोहम्मद तारिगामी साहब और मैं पीएम मोदी की बैठक में शामिल होंगे। उम्मीद है कि हम वहां प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के सामने अपना एजेंडा रखेंगे। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य केंद्रीय नेताओं के भी भाग लेने की संभावना है।

यह भी पढ़ें :— शरद पवार से मुलाकात के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, लगता नहीं तीसरा-चौथा मोर्चा BJP को दे सकता है चुनौती

35ए और आर्टिकल 370 को लेकर कोई समझौता नहीं
फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि हमें प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के सामने अपनी बात रखने का मौका मिला है। हम अपनी आवाम की बात को उनके सामने रखेंगे। उन्होंने कहा कि हम सितारे नहीं मागेंगे बल्कि वही मांगेंगे जो हमारा हक है। वहीं महबूबा मुफ्ती ने कहा कि हम बातचीत के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन हम चाहते हैं कि सरकार विश्वास पैदा करने के लिए पहले कुछ करे। वहीं गुपकार गठबंधन के नेता मुजफ्फर शाह ने कहा कि हम 35ए और आर्टिकल 370 पर भी बात करेंगे। इस पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

पीएम मोदी की बैठक में शामिल होंगे उमर अब्दुल्ला, फारूक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती
प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में 24 जून को होने वाली बैठक में उमर अब्दुल्ला, फारूक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती समेत 14 नेताओं को प्रधानमंत्री की इस बैठक में शामिल होने का न्योता मिला है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि पीएम मोदी की इस मीटिंग में गुपाकर के नेता कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाये जाने के मुद्दे पर बात कर सकते हैं। इस बैठक में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में विधानसभा चुनावों के लिए एक रोडमैप तैयार करने की उम्मीद है।

आपको बता दे कि 5 अगस्त, 2019 के बाद से जम्मू और कश्मीर के राजनीतिक दलों के साथ पीएम मोदी की यह पहली बातचीत होगी। जब केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर राज्य की विशेष स्थिति को निरस्त कर इसे केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया था।

Published on:
Also Read
View All
UP में कांग्रेस की ज्यादा सीटों की मांग के पीछे क्या है सियासी गणित? राहुल गांधी के बढ़ते प्रभाव से लेकर इमरान मसूद की भूमिका तक समझिए पूरी रणनीति

परिसीमन बिल पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया ‘पीठ में छुरा घोंपने’ का आरोप, शरद गुट के रुख पर ये कहा

पहली बार चूरू जिला परिषद पहुंचे 35 नए चेहरे, पराक्रम राठौड़ की सबसे बड़ी जीत; रोचक हुआ जिला प्रमुख चुनाव

रेवदर पंचायत समिति: बहुमत BJP के पास, फिर भी ‘प्रधान’ की कुर्सी पर घमासान; कांग्रेस की भी नजर

सिरोही पंचायत चुनाव: MP और राज्यमंत्री से लेकर 4 प्रधान तक BJP के, फिर भी करारी हार; क्या है हार की वजह