राजनीति

कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया बोले, केंद्र में मोदी की वापसी से कुमारस्‍वामी सरकार पर नहीं पड़ेगा असर

सिद्धारमैया ने कहा, कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार खतरे से बाहर कांग्रेस विधायक रमेश जारकीहोली पार्टी में बने रहेंगे जी परमेश्‍वर ने अपने आवास पर ब्रेकफास्‍ट कॉल की मेजबानी की
2 min read
• •
Updated: 30 May 2019, 2:13 PM IST
siddharamaiah
कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया बोले, केंद्र में मोदी की वापसी से कुमारस्‍वामी सरकार पर नहीं पड़ेगा असर

नई दिल्‍ली। कर्नाटक के पूर्व मुख्‍यमंत्री और कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धारमैया ने प्रदेश में जारी सियासी संकट के बीच बड़ा बयान दिया है। उन्‍होंने कहा कि लोकसभा चुनाव परिणाम का प्रदेश सरकार पर असर नहीं पड़ेगा। उन्‍होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार के सामने कोई खतरा नहीं है। हमारे सभी विधायक और मंत्री एकजुट हैं। उन्‍होंने इस बात का भी दावा किया है कि कांग्रेस विधायक रमेश जारकीहोली पार्टी नहीं छोड़ेंगे।

इससे पहले लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद से कर्नाटक में जारी सियासी संकट को टालने के मकसद से गुरुवार को डिप्टी सीएम जी परमेस्वर ने बेंगलुरु में अपने निवास पर ब्रेकफास्‍ट कॉल (नाश्ते पर बैठक) में सभी कैबिनेट मंत्रियों और पार्टी नेताओं को बुलाया था। इस बैठक में कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल, एमबी पाटिल सहित अन्‍य कैबिनेट मंत्री और पार्टी नेता शामिल हुए। बताया जा रहा है कि मुलाकात के दौरान सियासी संकट से पार पाने के मुद्दे पर चर्चा हुई। इतना ही नहीं कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन के बीच तालमेल बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।

जारकीहोली की चाल से सभी रह गए थे भौचक्‍के

बता दें कि चार दिन पहले बेंगलुरु में भारतीय जनता पार्टी के नेता एसएम कृष्णा के आवास पर कांग्रेस नेता रमेश जारकीहोली और डॉक्टर सुधाकर ने भाजपा नेता आर अशोक से मुलाकात की थी। रमेश जारकीहोली ने इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया था। उन्‍होंने मुलाकात को लेकर जारी बयान पर कहा है कि हम कर्नाटक में 25 सीटें जीतने के बाद एसएम कृष्णा को शुभकामना देने पहुंचे थे।

वहीं आर अशोक ने कहा है कि मैं पार्टी के मामलों पर चर्चा करने के लिए एसएम कृष्णा जी से मिलने पहुंचा था। कांग्रेस के नेताओं से मेरी कोई मित्रता नहीं है। लेकिन एसएम कृष्‍णा के आवास पर भाजपा नेताओं से कांग्रेस के दो विधायकों की मुलाकात को सियासी नजरिए से लिया जा रहा है। खासकर कांग्रेस-जेडीएस सरकार का सियासी संकट गहरा गया।

खेलें पत्रिका Flash Bag NaMo9 Contest और जीतें आकर्षक इनाम, कॉन्टेस्ट मे शामिल होने के लिए http://flashbag.patrika.com पर विजिट करें।

Published on: