दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा है कि पीएम के शपथ ग्रहण समारोह में ममता बनर्जी को आना भी नहीं चाहिए। जिस तरह से उन्होंने लोकतंत्र में हिंसा को बढ़ावा देकर खून-खराबा किया..., उनके पास नजर कहां है कि ऐसी सभा में बैठकर लोगों से नजर मिला सकें। उनके इस बयान से साफ है कि वो ममता बनर्जी की राजनीति की शैली को पंसद नहीं करते हैं।