राजनीति

तमिलनाडु के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष PH पांडियन का निधन, दौड़ी शोक की लहर

तमिलनाडु विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष PH पांडियन का निधन पांडियन 1985-1989 तक तमिलनाडु विधानसभा के अध्यक्ष रहे वह 1977, 1980 और 1984 में चेरान्मादेवी सीट से विधायक चुने गए
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Jan 2020, 1:35 PM IST
तमिलनाडु के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष PH पांडियन का निधन
तमिलनाडु के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष PH पांडियन का निधन

नई दिल्ली। अन्नाद्रमुक (AIADMK) नेता और तमिलनाडु विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष पी.एच. पांडियन ( Former Tamil Nadu Assembly Speaker PH Pandian ) का शनिवार सुबह यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

वह बीमार चल रहे थे। पेशे से वकील पांडियन 1985-1989 तक तमिलनाडु विधानसभा के अध्यक्ष रहे।

वह 1977, 1980 और 1984 में अपने पैतृक चेरान्मादेवी विधानसभा सीट से विधायक चुने गए।

पांडियन 1987 में तब सुर्खियों में आए जब उन्होंने विधायिका की अवमानना के मामले में तमिल पत्रिका आनंदा विकटन के मालिक एस. बालासुब्रह्मण्यम को जेल भेजने के मामले में कहा था कि विधानसभा अध्यक्ष के पास 'बहुत शक्ति' होती है। पत्रिका में एक विवादित कार्टून प्रकाशित हुआ था। पांडियन ( AIADMK leader PH Pandian ) ने मद्रास हाईकोर्ट ( Madras High Court ) द्वारा जारी समनों को स्वीकार करने से यह कहते हुए इंकार कर दिया कि वह विधानसभा अध्यक्ष हैं।

अन्नाद्रमुक ( ( AIADMK ) की महासचिव जे. जयललिता ( J. Jayalalithaa ) के निधन के बाद शशिकला नटराजन ( Sasikala Natarajan ) का विरोध करने वालों में वह भी थे। पांडियन के निधन पर तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने कहा कि तमिलनाडु विधानसभा और लोकसभा में उन्होंने दक्षिणी तमिलनाडु का मजबूती से प्रतिनिधित्व किया। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (Communist Party of India
) की तमिलनाडु इकाई के सचिव आर. मुथरासन ने भी पांडियन के निधन पर शोक जताया है।

Updated on:
4 Jan 2020, 1:35 PM IST
Published on:
Also Read
View All
परिसीमन बिल का डीएमके ने क्यों किया समर्थन? पार्टी प्रमुख एमके स्टालिन की आ गई प्रतिक्रिया

चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति चुनाव: ‘किंगमेकर’ रही शंकरीबाई ने पलट दिया पूरा गेम, जानें कौन जीता

अशोक चौधरी ने क्यों छोड़ी असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी? जानिए पूरा मामला, विवाद उठाने वाले अफसर का भी हुआ था तबादला

छत्तीसगढ़ में बढ़ेंगी लोकसभा-विधानसभा सीटें? 45 सीटों पर महिला आरक्षण का भी बन सकता गणित, ऐसे हो सकता है बंटवारा

परिसीमन बिल से बदल जाएगा लोक सभा सीटों का गणित! यूपी में 80 से 120 और तमिलनाडु में 39 से 59 होंगी सीटें, जानें राजस्थान समेत अन्य राज्यों का हाल