राजनीति

सड़क दुर्घटना में भाजपा सांसद जख्मी, स्पिटल में कराया गया भर्ती

उत्तराखंड की पौड़ी से लोकसभा से सांसद तीरथ सिंह रावत का एक्सीडेंट हो गया दुर्घटना में उनकी कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि उनको भी कई चोटें आई घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सांसद को नजदीकि हॉस्पिटल में भर्ती कराया
2 min read
• •
Updated: 10 Nov 2019, 12:15 PM IST
f.png

नई दिल्ली। उत्तराखंड की पौड़ी से बड़ी खबर सामने आई है। यहां से लोकसभा से सांसद तीरथ सिंह रावत का एक्सीडेंट हो गया है।

दुर्घटना में उनकी कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि उनको भी कई चोटें आई हैं। यह हादसा दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर हुआ बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सांसद को नजदीकि हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह 7:30 बजे उस समय हुआ जब सांसद तीरथ सिंह रावत दिल्ली से देहरादून लौट रहे थे।

तभी सामने से तेज गति पर आ रही एक कार को बचाने के चक्कर में उनकी कार का संतुलन बिगड़ गया और वह हादसे का शिकार हो गई।

सूत्रों के अनुसार हादसा इतना भयानक था कि उनकी कार पूरी तरह पलट गई। इस हादसे में सांसद चोट लगने की वजह से बेहोश हो गए। हालांकि उनको अधिक चोटें नहीं आईं।

तभी भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनको हरिद्वार के सिटी हॉस्पिटल ले गए और भर्ती कराया। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

सांसद तीरथ सिंह का इलाज कर रहे डॉक्टर महेंद्र सिंह के अनुसार उनको हिप्स बोन में हल्की चोटें आई हैं। सांसद का मेडिकल परीक्षण कर लिया गया है।

उनकी सभी रिपोर्ट नॉर्मल हैं। डॉक्टरों ने उनको हायर सेंटर में चेकअप कराने की एडवाइज दी है।

Updated on:
10 Nov 2019, 12:15 PM IST
Published on:
Also Read
View All
अजित पवार की मौत के पीछे सुनील तटकरे का हाथ? रामदास कदम के आरोपों पर भड़के NCP प्रदेश अध्यक्ष, बोले- आगरा जाकर इलाज कराएं

रायगंज एनकाउंटर पर अधीर रंजन चौधरी का हमला, बोले- पुलिस को ‘ट्रिगर-हैप्पी’ बना रही बंगाल सरकार

हरियाणा CM नायब सैनी ने केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- पंजाब के किसान ढूंढ रहे हैं, मान सरकार ने 5 साल में सिर्फ चुटकुले सुनाए

दिल्ली में प्रदूषण पर सियासत तेज, गोपाल राय ने भाजपा सरकार को घेरा; ग्रीन पटाखों पर मांगा जवाब

‘मुश्किल था एक घूंट न लेना’, मुस्लिम किसान से दूध की बोतल लेकर पी गए हिमंत बिस्वा सरमा, जानें पूरा मामला