इस सूची में मऊ जनपद के शहरोज ग्राम निवासी एवं उतराखण्ड प्रदेश के जुडो कराटे के अध्यक्ष एसके राय को भी स्टार प्रचारक के रूप में शामिल किया गया है। बुधवार को प्रोफेसर रामगोपाल के द्वारा जारी सूची में प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव भी स्टार प्रचारक हैं। इनके अलावा राजेंद्र चौधरी, सत्यनारायण सचान, अतुल शर्मा, श्रीमती हेमा बोरा, शोएब अहमद, एडवोकेट सुरेश परिहार, रमेश बिष्ट, श्रीमती आभा बरथवाल, संजय सिंह, मदन सानियाल, हुसैन अहमद, अवतार सिंह, प्रमोद सिंह बिष्ट, नंदन सिंह बोरा, भगवती प्रसाद त्रिकोटी, डॉ रेखा यादव एवं अजमल अहमद को स्टार प्रचारक बनाया गया है।