Deputy Cm Vijay Sardesai का विवादित बयान Congress MLAs को बताया बंदर विजय सरदेसाई ने एक कार्यक्रम में ये टिप्‍पणी की
नई दिल्ली। गोवा में भाजपा नीत गठबंधन सरकार में गोवा फॉरवर्ड पार्टी प्रमुख विजय सरदेसाई ( Goa Forward Party Chief Vijai Sardesai) ने एक विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि कांग्रेस पार्टी में कई सारे बंदर हैं। ये बंदर हमेशा कूदने को तैयार रहते हैं।
मीडिया के जरिए हमें कांग्रेस के विधायकों के बारे में जानकारी मिली है। लेकिन हम उन्हें अपने पाले में नहीं आने देंगे।
कर्नाटक कांग्रेस में जारी घमासान पर कही ये बात
दरअसल, गोवा डिप्टी सीएम विजय सरदेसाई ( Goa Deputy Chief minister Vijay Sardesai ) ने कर्नाटक में जारी सियासी जंग का संदर्भ देते हुए कांग्रेस पर ये तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक का हाल देखकर लगता है कि वहां के कांग्रेस विधायक तो बंदर हैं। बस एक जगह से दूसरी जगह कूदते रहते हैं।
कार्यक्रम में मौजूद थे कांग्रेस विधायक
गोवा में भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) नीत गठबंधन सरकार में गोवा फॉरवर्ड पार्टी के प्रमुख विजय सरदेसाई ( Goa Forward Party Chief Vijai Sardesai) डिप्टी सीएम हैं। उन्होंने ये बात कार्यक्रम दौरान कही। उन्होंने कर्नाटक में जारी सियासी जंग पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में कई सारे बंदर हैं जो कूदने को हमेशा तैयार रहते हैं। उक्त कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक एलेक्सिओ रेजीनाल्डो भी मौजूद थे।
मंत्रियों का इस्तीफा भी नहीं आया काम
बता दें कि कर्नाटक का सियासी जंग चरम पर पहुंच गया है। एचडी कुमारस्वामी सरकार के सभी मंत्रियों के इस्तीफे के बाद माना जा रहा था कांग्रेस-जेडीएस नाराज विधायकों को मना लेगी, लेकिन इस्तीफा दे चुके बागी विधायक अपने फैसले पर अड़े हुए हैं। इनमें से एक विधायक ने तो खुले तौर पर भाजपा में जाने की धमकी भी दे दी है।
गोवा की 40 सदस्यों वाली विधानसभा में कांग्रेस के पास 14 तो भाजपा के पास 17 विधायक हैं।