राजनीति

नवनिर्वाचित अध्यक्ष ताडा का किया स्वागत

भोपालगढ़. ग्राम सेवा सहकारी समिति सुरपुरा खुर्द के नवनिर्वाचित अध्यक्ष हरिराम ताडा का मंगलवार को श्रीवीर तेजा जाट छात्रावास में युवाओं ने स्वागत किया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 May 2018, 10:46 PM IST
GSS Chairamen Tada's welcome

भोपालगढ़.

उपखण्ड क्षेत्र के ग्राम सेवा सहकारी समिति सुरपुरा खुर्द के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं जोधपुर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के डाइरेक्टर हरिराम ताडा का मंगलवार को कस्बे के श्रीवीर तेजा जाट छात्रावास प्रांगण में जाट समाज के युवा कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत किया गया।


युवा कार्यकर्ता विष्णु गोदारा ने बताया कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष ताडा के सम्मान में मंगलवार को कस्बे के श्रीवीर तेजा जाट छात्रावास प्रांगण में संचालित वीर तेजा कोचिंग संस्थान के संयोजन में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ताडा का यहां पहुंचने पर शिक्षक नेता रामलाल जाखड़ की अगुवाई में रामकिशोर गोदारा, भींयाराम ग्वाला, प्रकाशचंद्र गोलिया, बाबूलाल बिजारणिया, कुलदीप गोदारा, बद्रीराम नारधनिया, गजेंद्र गोदारा सहित जाट समाज के युवा कार्यकर्ताओं ने साफा व माला पहनाकर स्वागत किया।

इस दौरान ताडा ने कहा कि वे सहकारी समिति के माध्यम से अधिकाधिक किसानों को लाभान्वित करने का अपनी ओर से पूरा प्रयास करेंगे।

Published on:
Also Read
View All
राहुल गांधी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह का जिक्र कर सुनाया किस्सा, बोले- पापा उनसे फोन पर बात कर रहे थे, तभी मम्मी-पापा में हुआ था झगड़ा

सोनिया गांधी की किताब के विमोचन में पहुंचे कैप्टन अमरिंदर सिंह, जानें पंजाब चुनाव से पहले क्या हैं इसके मायने?

राहुल गांधी को किरेन रिजिजू की 7 सलाह, बोले- खुद का मजाक बनवाया, देश को भी शर्मिंदा कराया

परिसीमन पर नताशा आव्हाड की पोस्ट पर विवाद, सुप्रिया सुले बोलीं- पिता और बेटी के विचार अलग, मैं इसका स्वागत करती हूं

महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का क्या होगा रुख? सुप्रिया सुले ने साफ कर दिया अपना स्टैंड