राजनीति

गुजरात के सीएम विजय रुपाणी ने उत्तर भारतीयों पर हमले के लिए कांग्रेस को ठहराया जिम्‍मेदार

हिंसा फैलाने के आरोप में गुजरात पुलिस ने अभी तक 700 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है।
2 min read
• •
Updated: 16 Oct 2018, 9:37 AM IST
rupani
गुजरात के सीएम विजय रुपाणी ने उत्तर भारतीयों पर हमले के लिए कांग्रेस को ठहराया जिम्‍मेदार

नई दिल्‍ली। सीएम विजय रूपाणी ने गुजरात मेें उत्तर भारतीयों (गैर गुजरातियों) पर हमलों को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्‍होंने कहा है कि इस घटना को कांग्रेस ने सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया है। गैर गुजरातियों खासकर बिहारियों पर हमलों के पीछे कांग्रेस के नेताओं का हाथ है। ऐसा कर कांग्रेस गुजरातियों के साथ प्रदेश सरकार की छवि खराब करना चाहती है। लेकिन प्रदेश सरकार कांग्रेस के मंसूबों को पूरा नहीं होने देगी। उन्‍होंने कहा कि हिंसा को लेकर जारी वीडियो से साफ हो गया है कि कांग्रेस अपने विधायकों के जरिए गुजरात में अशांति और हिंसा को बढ़ावा देना चाहती है।

कांग्रेस के मंसूबों को किया विफल
सीएम रूपाणी ने कहा कि गुजरात सरकार ने कांग्रेस की साजिश को विफल कर दिया है। आज कानून व्‍यवस्‍था की स्थिति नियंत्रण में है। गुजरातियों के साथ-साथ उत्तर व दक्षिण भारतीय दूध में चीनी की तरह मिलजुल कर रह रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि हम कांग्रेस के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे। ये बात उन्‍होंने मीडिया से बातचीत में बताई। हिंसा फैलाने के आरोप में गुजरात सरकार ने 700 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 50 से ज्यादा लोग कांग्रेस कार्यकर्ता निकले।

700 लोग गिरफ्तार
उन्होंने कहा कि यह हिंसा चार राज्यों के विधानसभा चुनाव और स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के लोकार्पण के कार्यक्रम को देखते हुए कांग्रेस के विधायक की सुनियोजित साजिश की थी। संवाददाताओं द्वारा यह सवाल पूछे जाने पर कि अगर कांग्रेस विधायक जिम्मेदार हैं तो उनके खिलाफ आपने मुकदमा क्यों नहीं दर्ज कराया? इसके जवाब में उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए कानूनी प्रक्रिया चल रही है। साथ ही उन्‍होंने इस बात का भी जिक्र किया कि बिहार कांग्रेस के प्रभारी अल्पेश गुजरात में बिहारियों का विरोध कर रहे हैं। क्‍योंकि अब उन्‍हें बिहार में चुनावी नुकसान का डर सताने लगा है।

स्थिति नियंत्रण में
बता दें कि हाल ही में 14 महीने की एक लड़की के साथ दुष्‍कर्म को लेकर गुजरात में हिंसा भड़की थी। बिहार और यूपी के लोगों के खिलाफ इस हिंसा को तूल देने का पीछे कांग्रेस का नाम लिया जा रहा है। हिंसा की वजह से गुजरात से बिहार और यूपी के लोगों ने हजारों की संख्‍या में पलायन किया। इस मामले में पुलिस ने सैकड़ों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और काफी संख्‍या में लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है लेकिन गैर गुजरातियों में भय का माहौल अब भी बना हुआ है1

Published on:
Also Read
View All
मॉक संसद में CEC ज्ञानेश कुमार पर ‘प्रतीकात्मक महाभियोग’, राहुल बोले- विपक्ष के नेता के बगीचे में रखा खतरनाक हथियार

‘महाभियोग जनता नहीं, संसद करती है’: राहुल गांधी के ‘चलो दिल्ली’ मार्च पर शिवसेना का निशाना, दिवाली पर 10000 करोड़ के नुकसान का दावा

Punjab Election 2027: पंजाब में कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की लिस्ट कब करेगी जारी? सचिन पायलट ने दी जानकारी

Indira Gandhi Death Anniversary: कैसे पुत्रमोह में इंदिरा गांधी ने लिए ये फैसले, वफादार मंत्री लगे किनारे! प्रणब मुखर्जी का बढ़ा कद

जम्मू कश्मीर में इस्तीफे से पहले NC सांसद रुहुल्लाह मेहदी का बड़ा बयान, हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर भी कही बात