राजनीति

मुलायम सिंह यादव ने जिस अस्‍पताल में ने ली आखिरी सांस, जानिए उसने आखिरी हेल्‍थ बुलेटिन में क्‍या कहा?

नेताजी को यूरिन इंफेक्शन, हाई ब्‍लड प्रेशर और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद गत 2 अक्‍टूबर को मेदांता अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। तभी से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी।
2 min read
Gurugram Medanta Hospital Last Health Bulletin Of Mulayam Singh Yadav
Gurugram Medanta Hospital Last Health Bulletin Of Mulayam Singh Yadav

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन से राजनीतिक जगत में शोक की लहर है। राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री तक सभी ने मुलायम सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने भी गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचकर मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि दी है। वहीं अखिलेष यादव ने भी ट्वीट कर पिता के निधन की जानकारी साझा की है। मुलायम सिंह के निधन को लेकर मेदांता अस्पताल की ओर से अंतिम बुलेटिन जारी किया गया। आइए जानते हैं कि इस आखिरी बुलेटिन में मेदांता हॉस्पिटल की ओर से क्या जानकारी साझा की गई।

मेदांता अस्पताल ने जारी किया अंतिम बुलेटिन
गुरुग्राम स्थित जिस हॉस्पिटल में नेताजी का इलाज चल रहा था। उस मेदांता अस्पताल की ओर से बयान जारी कर बताया कि वयोवृद्ध राजनेता मुलायम सिंह यादव ने 10 अक्टूबर, 2022 की सुबह 8:16 मिनट पर आखिरी सांस ली।

यह भी पढ़ें - जब प्रधानमंत्री बनते बनते रह गए थे मुलायम सिंह यादव, जानिए क्या था कारण

नेताजी को यूरिन इंफेक्शन, हाई ब्‍लड प्रेशर और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद गत 2 अक्‍टूबर को मेदांता अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। तभी से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी।

मेदांता अस्पताल के मुताबिक, मुलायम सिंह के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। पहले उन्हें आईसीयू फिर क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में शिफ्ट कर दिया गया था।

समाजवादी पार्टी के अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर मुलायम सिंह यादव के पुत्र और यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से नेताजी के निधन की पुष्टि की गई।

एक ट्वीट में लिखा गया, ‘मेरे आदरणीय पिताजी और सबके नेताजी नहीं रहे- अखिलेश यादव’। मुलायम सिंह यादव के निधन की सूचना मिलते ही मेदांता अस्‍पताल पर उनके समर्थकों, परिवार के नजदीकी लोगों और राजनीतिक नेताओं-कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने लगी।

अमित शाह ने अस्पताल जाकर दी श्रद्धांजलि
धरतीपुत्र के नाम से मशहूर मुलायम सिंह के निधन की सूचना मिलने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह खुद मेदांता अस्पताल पहुंचे और नेताजी को श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान अखिलेष यादव के अलावा रामगोपाल यादव भी मौजूद थे। राम गोपाल यादव ने बताया कि नेता जी का पार्थिव शरीर मेदांता अस्पताल से यमुना एक्सप्रेसवे और आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे से होकर करहल कट से सैफई के लिए जाएगा।

यह भी पढ़ें - राजनीतिक विरासत के साथ अपने पीछे जानिए कितनी संपत्ति छोड़ गए मुलायम सिंह यादव

Published on:
10 Oct 2022 12:33 pm