राजनीति

भाजपा संग जाने पर अभी फैसला नहीं संतोष सुमन बोले – अकेले भी लड़ सकते हैं चुनाव, अभी महागठबंधन के साथ

Santosh Suman spoke on NDA पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन मांझी ने मंगलवार को नीतीश मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के बाद HUM भाजपा के साथ जाएंगे या नहीं सवाल के उत्तर में कहाकि इस पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। हम अकेले भी चुनाव लड़ सकते हैं। फिलहाल हम महागठबंधन के साथ है।

2 min read
पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन

नीतीश कुमार के विपक्षी दलों को एकजुट करने की मुहिम पर 'बिपरजॉय तूफान' आ गया। बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन में शामिल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा ने नीतीश कुमार को जोर झटका धीरे से दिया। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे व बिहार संरकार में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग मंत्री संतोष सुमन मांझी ने मंगलवार को नीतीश मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे देने क बाद बिहार के राजनीतिक गलियारे में एक तूफान आ गया है। कयास लग रहे हैं कि संतोष सुमन मांझी पिता जीतन राम मांझी संग क्या भाजपा में चले जाएंगे। तो सवाल के जवाब में संतोष सुमन मांझी ने कहा, हम भाजपा के संग जाएंगे या नहीं ये अलग बात है। हम तो अपना अस्तित्व बचा रहे हैं।

नीतीश कुमार हमारा अस्तित्व खत्म करना चाह रहे हैं। हम नीतीश कुमार के लिए अपनी पार्टी कैसे तोड़ दें। अभी हम महागठबंधन में हैं। कोशिश करेंगे कि उसी में रहें, लेकिन अगर सीट नहीं देंगे, तो हम अपना रास्ता देखेंगे।



हम अकेले भी लड़ सकते हैं चुनाव

संतोष सुमन ने कहा, हम अकेले भी चुनाव लड़ सकते हैं। फिलहाल हम महागठबंधन के साथ है। हम तो रहना चाहते हैं, लेकिन बड़ी पार्टियां JDU और RJD हम को नहीं रखना चाहती हैं। उन्होंने कहा, जब एक बार इस्तीफा दे दिया तो फिर वापस लेने की बात कहां है।

यह भी पढ़ें - BJP को AIADMK की चेतावनी, कहा - अन्नामलाई को रोकें नहीं तो गठबंधन को लेकर सोचना होगा

कोई फर्क नहीं पड़ेगा - लेशी सिंह

संतोष सुमन के इस्तीफे पर JDU और RJD भौचक्के रह गए। JDU की मंत्री लेशी सिंह ने कहा, नीतीश जी ने जीतन राम मांझी को CM बनाया था। ऐसे लोग आते-जाते रहते हैं। कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

इस्तीफा देना झटका नहीं - RJD प्रवक्ता

RJD प्रवक्ता शक्ति सिंह ने कहा- पद से इस्तीफा देना झटका नहीं है। कैबिनेट में नहीं रहने का फैसला उनका है। 2015 में भी कई बार इधर-उधर हुए थे, फिर लौट कर आए। वो उन्हीं लोगों के पास जाना चाहते हैं जिन्होंने उनके मंदिर जाने के बाद उसे धुलवाया था।

महाबैठक में कैसे जा सकते हैं - संतोष

23 जून को पटना में विपक्षी दलों की महाबैठक में शामिल होने को लेकर संतोष मांझी ने कहा कि जब हमें बुलाया ही नहीं गया, हमें एक पार्टी के रूप में मान्यता ही नहीं मिली, तो हम लोग बैठक में कैसे जा सकते हैं।

Updated on:
13 Jun 2023 02:18 pm
Published on:
13 Jun 2023 02:17 pm
Also Read
View All