दरअसल, आज INDIA गठबंधन के नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में मार्च निकाला। विपक्षी नेताओं ने चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची में बदलाव को लेकर सवाल उठाए और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव सहित कई विपक्षी सांसदों को पुलिस ने हिरासत में लिया।