6 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rahul Gandhi: प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी ने भाजपा पर लगाया देश को बर्बाद करने का आरोप, बोले-‘हम उन्हें बर्बाद कर देंगे’

ECI Controversy: चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी सांसदों के प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हम बीजेपी का मुकाबला ही नहीं, उसे 'बर्बाद' भी करेंगे।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Anurag Animesh

•

Oct 06, 2026

Rahul Gandhi news

राहुल गांधी(फोटो-IANS)

Rahul Gandhi Protest: चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी सांसदों के प्रदर्शन के बीच कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हम बीजेपी का सिर्फ मुकाबला नहीं करेंगे, बल्कि उसे राजनीतिक तौर पर 'बर्बाद' कर देंगे। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि देश के साथ जो किया गया है, वह देशद्रोह है और इसके लिए कोई भी बच नहीं पाएगा।

19 विपक्षी दलों के सांसदों का EC मुख्यालय तक मार्च

चुनाव आयोग के खिलाफ सोमवार को 19 विपक्षी दलों के सांसद दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे हैं। विपक्षी सांसदों और कार्यकर्ताओं ने संसद भवन के मकर द्वार से चुनाव आयोग के मुख्यालय की ओर करीब 3 किलोमीटर लंबे मार्च की शुरुआत की। यह प्रदर्शन चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) समेत कई मुद्दों को लेकर किया जा रहा है। विपक्षी सांसद चुनाव आयोग के मुख्यालय तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक दिया।

बैरिकेडिंग पर चढ़े राहुल गांधी, CEC के इस्तीफे की मांग

प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी बैरिकेडिंग पर चढ़ गए और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। इस दौरान उन्होंने कहा, 'Gyanesh, it's done, bro…', इसके बाद राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को पुलिस की बस में बैठाया गया। हालांकि, प्रियंका गांधी बस से बाहर आ गईं। राहुल गांधी ने भी बस से बाहर निकलकर आकाशवाणी भवन परिसर की ओर जाने की कोशिश की।

आकाशवाणी भवन में डटे राहुल और प्रियंका

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा आकाशवाणी भवन परिसर में मौजूद हैं। कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पोस्ट कर कहा कि आकाशवाणी भवन चुनाव आयोग के कार्यालय से कुछ ही दूरी पर है और पार्टी के नेता वहीं से विरोध जारी रख रहे हैं।कांग्रेस ने एक अन्य पोस्ट में लिखा कि आकाशवाणी से 'जन की बात' हो रही है।

पवन खेड़ा बोले- विपक्षी सांसदों को आगे नहीं जाने दिया जा रहा

आकाशवाणी भवन परिसर से कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि चुनाव आयोग का कार्यालय वहां से करीब 100 मीटर दूर है, लेकिन लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को वहां जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। पवन खेड़ा ने कहा कि विपक्षी सांसद आकाशवाणी परिसर में ही विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और वहीं इंतजार करेंगे। उन्होंने दावा किया कि विपक्षी सांसद देश की करीब 64 प्रतिशत आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग