राजनीति

हरियाणा: खट्टर सरकार में होंगे 2 उप मुख्यमंत्री! आज राज्यपाल से करेंगे मुलाकात

हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद यहां राजनीतिक सरगर्मी तेज भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की चंडीगढ़ में बैठक हुई बैठक में मनोहर लाल खट्टर को एक बार फिर विधायक दल का नेता चुना गया  
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Oct 2019, 3:52 PM IST
c.png

नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम में किसी भी राजनीतिक दल को बहुमत न मिलने के बाद यहां राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।

वहीं, शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की चंडीगढ़ में बैठक हुई। इस बैठक में मनोहर लाल खट्टर को एक बार फिर विधायक दल का नेता चुना गया।

अब खट्टर राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

माना जा रहा है कि खट्टर कल यानी दिवाली के दिन सीएम पद की शपथ ले सकते हैं।

वहीं, हरियाणा की खट्टर सरकार में दो उप मुख्यमंत्री होंगे। जानकारी के अनुसार एक उप मुख्यमंत्री भाजपा और दूसरा दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी से होगा।

भाजपा की ओर से एक उप मुख्यमंत्री के लिए अनिल विज का नाम घोषित किया गया है। जबकि जेजेपी से खुद दुष्यंत चौटाला या उनकी मां का नाम पर मुहर लगना तय माना जा रहा है।

खट्टर सरकार के नए मंत्रिमंडल का गठन होगा दिवाली बाद होगा।

रियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जननायक जनता पार्टी (जजपा) के समर्थन वाली सरकार बन रही है, जिसके तहत भाजपा नेता मनोहर लाल खट्टर रविवार दोपहर दो बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

Updated on:
26 Oct 2019, 3:52 PM IST
Published on:
Also Read
View All