19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Political / हरियाणा: जेजेपी प्रमुख दुष्यंत चौटाला की सुरक्षा बढ़ाई

हरियाणा: जेजेपी प्रमुख दुष्यंत चौटाला की सुरक्षा बढ़ाई

जननायक जनता पार्टी (JJP) प्रमुख दुष्यंत चौटाला की सुरक्षा शनिवार से बढ़ा दी गई भाजपा 90 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के जादुई आंकड़े 46 से छह सीट पीछे रह गई JJP प्रमुख दुष्यंत या उनकी मां नैना चौटाला को उप-मुख्यमंत्री बनाने पर सहमति हुई
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 26 Oct 2019, 1:15 PM IST

a.png

नई दिल्ली। हरियाणा में सरकार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ गठबंधन में शामिल होने वाली जननायक जनता पार्टी (JJP) प्रमुख दुष्यंत चौटाला की सुरक्षा शनिवार से बढ़ा दी गई। सिरसा और हिसार के उनके आवासों पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। भाजपा 90 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के जादुई आंकड़े 46 से छह सीट पीछे रह गई थी। इसके बाद JJP ने शुक्रवार की रात भाजपा को अपना समर्थन दे दिया। इसकी एवज में जजपा प्रमुख दुष्यंत या उनकी मां नैना चौटाला को उप-मुख्यमंत्री बनाने पर सहमति हुई।

सेना प्रमुख बिपिन रावत ने पूर्वी कमान के 2 दिवसीय अभ्यास की समीक्षा की

चुनाव के बाद गृह मंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने नई दिल्ली में अपने निवास पर गठबंधन की घोषणा की। शाह ने कहा कि दोनों दलों ने लोगों के जनादेश का सम्मान करने के लिए सरकार बनाने का फैसला किया है। यह तय किया गया है कि मुख्यमंत्री भाजपा से जबकि उप-मुख्यमंत्री जजपा से होगा। दुष्यंत ने कहा कि उनकी पार्टी ने हरियाणा में सरकार की स्थिरता के लिए भाजपा को समर्थन देने का फैसला किया है।

दुनिया में हमेशा याद रहेगा यह मून मिशन, लीक हो गई थी चांद पर अंतरिक्ष यात्रियों की बातचीत

जजपा का गठन प्रमुख क्षेत्रीय पार्टी रही इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) से पारिवारिक विवादों के बाद हुआ। हरियाणा में अपना पहला विधानसभा चुनाव लड़ने वाली जजपा ने 10 सीटें हासिल की, जबकि कांग्रेस ने 31 सीटों पर जीत दर्ज की।