4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हरियाणा में बीजेपी-जेजेपी गठबंधन सरकार, दुष्यंत चौटाला बन सकते हैं उपमुख्यमंत्री !

जेजेपी को हरियाणा में मिली थीं 10 सीटें जेजेपी को मिल सकते हैं चार मंत्री पद डिप्टी सीएम पद भी जेजेपी को

less than 1 minute read
Google source verification
haryana_govt.jpg

हरियाणा में बीजेपी की ओर से सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया है। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने भाजपा को समर्थन दे दिया है। जेजेपी को दो मंत्री पद मिल सकते हैं। इसमें 2 कैबेनिट और 2 राज्य मंत्री पद दिए जा सकते हैं। दुष्यंत चौटाला को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और जेजेपी प्रमुख दुष्यंत चौटाला में बैठक हुई। जिसके बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित शाह ने गठबंधन की घोषणा की। इस दौरान हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद थे। बता दें, गुरुवार को घोषित हुए विधान सभा चुनाव के नतीजों में हरियाणा में भाजपा और कांग्रेस में से किसी को भी स्पष्ट बहुमत हासिल नहीं हुआ। इसलिए हरियाणा में सरकार कौन बनाएगा, इस बारे में सारा दिन जोड़-तोड़ की राजनीति होती रही।

दुष्यंत चौटाला की जेजेपी को 10 सीटें मिली हैं। नतीजे आने के दौरान से ही जेजेपी ने खुद को किंगमेकर घोषित करते हुए कहा था कि सत्ता की चाबी उन्हीं के पास है।

अब हरियाणा में भी बीजेपी ने बहुमत का जुगाड़ कर लिया है। बता दें, हरियाणा में बीजेपी को 40 सीटें मिली थीं, शुक्रवार शाम तक नौ निर्दलीय विधायकों ने भाजपा का समर्थन करने का ऐलान किया था। जिससे हरियाणा में बीजेपी के पास 49 MLA का समर्थन हो गया था।