राजनीति

हरियाणा: भाजपा में शामिल हो सकते हैं पहलवान योगेश्वर दत्त, सोनीपत से चुनाव लड़ने की संभावना

कुश्ती के खेल में दुनियाभर में भारत का नाम रोशन कर चुके पहलवान योगेश्वर दत्त इन दिनों राजनीतिक गलियारों में सुर्खियां बटोर रहे हैं।
2 min read
Mar 09, 2019
news
हरियाणा: भाजपा में शामिल हो सकते हैं पहलवान योगेश्वर दत्त, सोनीपत से चुनाव लड़ने की संभावना

नई दिल्ली। कुश्ती के खेल में दुनियाभर में भारत का नाम रोशन कर चुके पहलवान योगेश्वर दत्त इन दिनों राजनीतिक गलियारों में सुर्खियां बटोर रहे हैं। अटकल लगाई जा रहीं हैं कि योगेश्वर कुश्ती से सन्यास लेकर राजनीति में भाग्य आजमा सकते हैं। चर्चाएं तो यहां तक हैं कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा उनको अपना प्रत्याशी बना सकती है। उनको हरियाणा की सोनीपत लोकसभा सीट टिकट देने की बात सामने आ रही है।

हरियाणा निवासी योगेश्वर दत्त भारतीय कुश्ती खिलाड़ी

आपको बता दें कि हरियाणा निवासी योगेश्वर दत्त भारतीय कुश्ती खिलाड़ी हैं। योगेश्वर 2012 ग्रीष्मकालीन ऑलंपिक्स में भारत के लिए कांस्य पदक जीत चुके हैं। इसके साथ ही योगेश्वर 2014 में स्कॉटलैंड में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में भी देश के लिए सोना जीता था। इसके साथ ही वह 2012 में भारत सरकार द्वारा उन्हें राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार से भी नवाजे जा चुके हैं। दरअसल, योगेश्वर ने 2018 में विश्व कुश्ती से सन्यास ले लिया था।

भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की संभावना

माना जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में योगेश्वर दत्त हरियाणा के सोनीपत लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। उनके भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। दरअसल, उनके राजनीति में आने की अटकले उस समय तेज हो गईं जब वह हाल ही में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले। बताया जा रहा है कि उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी से टिकट भी मांगा है। हालांकि सोनीपत लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेन्द्र सिंह भी अपनी दावेदारी जता रहे हैं। आपको बता दें कि यहां से अभी रमेश कौशिक मौजूदा सांसद हैं।

Published on:
09 Mar 2019 02:57 pm