राजनीति

झारखंड में हेमंत मंत्रिमंडल का विस्तार आज, झामुमो से 5 विधायक बन सकते हैं मंत्री

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू दिलाएंगी मंत्रियों को शपथ झामुमो विधायक बैद्यनाथ राम भी मंत्री बनने की दौड़ में कांग्रेस कोटे के मंत्रियों को अभी भी विभागों का इंतजार

less than 1 minute read
hemant_soren_1.jpg

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करीब एक महीने के बाद मंगलवार को अपना मंत्रिमंडल विस्तार कर रहे हैं। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू शाम चार बजे राजभवन के बिरसा मंडप में मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। सूत्रों के मुताबिक झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से चंपई सोरेन, जोबा मांझी, हाजी हुसैन अंसारी, जगरनाथ महतो और मिथिलेश ठाकुर को मंत्री बनना तय माना जा रहा है जबकि कांग्रेस की ओर से बन्ना गुप्ता और बादल पत्रलेख को मंत्री के तौर पर हेमंत कैबिनेट में शामिल किया जा रहा है।

कुछ मंत्रियों को विभागों का इंतजार

वैसे, लातेहार से झामुमो विधायक बैद्यनाथ राम भी मंत्री बनने की दौड़ में बताए जा रहे हैं। ऐसे में तय है कि मिथिलेश ठाकुर या बैद्यनाथ राम में से कोई एक ही मंत्री बने। इससे पहले 29 दिसंबर, 2019 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ कांग्रेस कोटे से आलमगीर आलम और रामेश्वर उरांव तथा राजद कोटे से सत्यानंद भोक्ता ने मंत्री पद की शपथ ली थी। हालांकि इन मंत्रियों को अब भी अपने विभागों का इंतजार है।

उल्लेखनीय है कि झारखंड विधानसभा चुनाव में राजद, कांग्रेस और झामुमो गठबंधन बहुमत के साथ सत्ता में आई थी।

Updated on:
28 Jan 2020 01:01 pm
Published on:
28 Jan 2020 12:55 pm