राजनीति

ईद के अवसर पर जम्मू-कश्मीर जाएंगे गृहमंत्री राजनाथ सिंह, घाटी में सुरक्षा संबंधी हालातों का लेंगे जायजा!

गृहमंत्री के साथ कई बड़े अधिकारी भी इस दौरे में शामिल रहेंगे और इस दौरे को देखते हुए घाटी में सीजफायर की मियाद को बढ़ाया भी जा सकता है।
2 min read
• •
Updated: 1 Jun 2018, 9:08 PM IST
गृहमंत्री राजनाथ सिंह
ईद के अवसर पर जम्मू-कश्मीर जाएंगे गृहमंत्री राजनाथ सिंह, घाटी में सुरक्षा संबंधी हालातों का लेंगे जायजा!

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में बीस आतंकियों के घुसने की खबर के बाद दिल्ली समेत अन्य राज्यों में जहां अलर्ट जारी किया गया है वहीं गृहमंत्री राजनाथ सिंह ईद के मौके पर कश्मीर घाटी का दौरा कर सकते हैं। केंद्र सरकार की ओर से जम्मू-कश्मीर में एकतरफा सीजफायर का ऐलान करने के बाद से आतंकियों ने अपनी हरकतें बढा दी है और इसी बीच गृहमंत्री राजनाथ सिंह ईद के मौके पर घाटी का दौरा कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि गृहमंत्री के साथ कई बड़े अधिकारी भी इस दौरे में शामिल रहेंगे और इस दौरे को देखते हुए घाटी में सीजफायर की मियाद को बढ़ाया भी जा सकता है।

घाटी में सुरक्षा की समीक्षा संबंधी बैठकों में लेंगे हिस्सा

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक गृहमंत्री राजनाथ सिंह 10 जून को अपनी दो दिवसीय दौरे पर जम्मू-कश्मीर जाएंगे, जहां वे सुरक्षा की समीक्षा हेतु कई बड़े अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बताया जा रहा है कि राजनाथ सिंह प्रदेश में अमरनाथ यात्रा के लिए किए गए सुरक्षा इंतजामों की भी समीक्षा करेंगे। रिपोर्ट में बताया गया है कि राजनाथ सिंह के साथ इन बैठकों में सेना, अर्धसैनिक बल और जम्मू-कश्मीर पुलिस समेत राज्य के कई विभागों के अधिकारी भी शामिल होंगे। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हुर्रियत से बातचीत के मुद्दे पर राजनाथ सिंह के हामी भरने के बाद से घाटी में शांति बहाली के दिशा में इस दौरे को एक अहम कदम माना जा रहा है।

पीडीपी नेता ने बताया शांति बहाली के लिए जरुरी

गौरतलब है कि राजनाथ सिंह के दौरे से पहले जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती दिल्ली में भाजपा के कई बड़े नेताओं से मुलाकात कर चुकी हैं। इसके अलावे कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ भी मिल चुकी हैं। राजनाथ सिंह की कश्मीर यात्रा से पहले पीडीपी के वरिष्ठ नेता नईम अख्तर ने कहा कि गृहमंत्री की यात्रा कश्मीर घाटी में शांति बहाली की दिशा में एक बड़ा कदम हो सकती है। उन्होंने कहा कि हम सब उम्मीद करते हैं कि गृहमंत्री की यह यात्रा घाटी के लोगों के बीच शांति, विकास और विश्वास बहाली के संदेश जा सकेगा।

Published on:
Also Read
View All
राहुल गांधी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह का जिक्र कर सुनाया किस्सा, बोले- पापा उनसे फोन पर बात कर रहे थे, तभी मम्मी-पापा में हुआ था झगड़ा

सोनिया गांधी की किताब के विमोचन में पहुंचे कैप्टन अमरिंदर सिंह, जानें पंजाब चुनाव से पहले क्या हैं इसके मायने?

राहुल गांधी को किरेन रिजिजू की 7 सलाह, बोले- खुद का मजाक बनवाया, देश को भी शर्मिंदा कराया

परिसीमन पर नताशा आव्हाड की पोस्ट पर विवाद, सुप्रिया सुले बोलीं- पिता और बेटी के विचार अलग, मैं इसका स्वागत करती हूं

महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का क्या होगा रुख? सुप्रिया सुले ने साफ कर दिया अपना स्टैंड