राजनीति

सांसद ने शिक्षा मंत्री से कहा आपकी अंग्रेजी सही नहीं, जावड़ेकर बोले- ‘आपसे ट्यूशन लूंगा’

पलटवार करते हुए जावड़ेकर ने उनसे कहा, 'मैं आपसे ट्यूशन लूंगा। मुझे कुछ शब्द बताइए।’ शिक्षा मंत्री के मुंह से ऐसी बात सुनकर तृणमूल कांग्रेस नेता भी हंसने लगे।
2 min read
• •
Updated: 23 Jul 2018, 7:05 PM IST
HRD
सांसद ने शिक्षा मंत्री से कहा आपकी अंग्रेजी सही नहीं, जावड़ेकर बोले- 'आपसे ट्यूशन लूंगा'

नई दिल्ली। मानसून सत्र के दौरान आज लोकसभा में मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कुछ ऐसा किया कि सदन ठहाकों से गूंज उठा। दरअसल प्रश्नकाल के दौरान जावड़ेकर सांसदों के सवालों पर जवाब दे रहे थे। तभी तृणमूल कांग्रेस नेता सौगत रॉय ने अंग्रेजी के शब्द 'प्रीडैटरी जर्नल्स' को लेकर आपत्ति जताई। इस पर जावड़ेकर ने उनसे ट्यूशन लेने की बात कह डाली, जिसे सुनकर सदन में मौजूद सभी सदस्य ठहाके मारकर हंसने लगे।

...इस शब्द पर आया बयान

जावड़ेकर शैक्षणिक पत्रिकाओं से जुड़े पूरक प्रश्नों का उत्तर दे रहे थे। तभी उन्होंने कहा कि 'प्रीडैटरी एकेडमिक जर्नल्स' के संदर्भ में कदम उठाए जा रहे हैं। इस पर सौगत रॉय ने कहा कि यह अंग्रेजी भाषा का विकृत रूप है। इस पर पलटवार करते हुए जावड़ेकर ने उनसे कहा, 'मैं आपसे ट्यूशन लूंगा। मुझे कुछ शब्द बताइए।’ शिक्षा मंत्री के मुंह से ऐसी बात सुनकर तृणमूल कांग्रेस नेता भी हंसने लगे।

राहुल गांधी के गले मिलने पर भी खूब हंसे थे सांसद

संसद में गंभीर मुद्दों पर चर्चा के दौरान अचानक कई बार ऐसी बातें हो जाती हैं, जिनसे माहौल खुशगवार हो जाता है। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान भी ऐसे कई मौके आए थे। इनमें राहुल गांधी का प्रधानमंत्री से गले मिलना भी शामिल था, हालांकि बाद में इस मसले पर जमकर बवाल हुआ था। इसके बाद उनके आंख मारने को लेकर भी कई रोचक प्रतिक्रियाएं सामने आई थीं। ऐसी ही हंसी तब भी छूटी थी जब प्रधानमंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष की एक्टिंग की थी।

Published on:
Also Read
View All
राहुल गांधी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह का जिक्र कर सुनाया किस्सा, बोले- पापा उनसे फोन पर बात कर रहे थे, तभी मम्मी-पापा में हुआ था झगड़ा

सोनिया गांधी की किताब के विमोचन में पहुंचे कैप्टन अमरिंदर सिंह, जानें पंजाब चुनाव से पहले क्या हैं इसके मायने?

राहुल गांधी को किरेन रिजिजू की 7 सलाह, बोले- खुद का मजाक बनवाया, देश को भी शर्मिंदा कराया

परिसीमन पर नताशा आव्हाड की पोस्ट पर विवाद, सुप्रिया सुले बोलीं- पिता और बेटी के विचार अलग, मैं इसका स्वागत करती हूं

महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का क्या होगा रुख? सुप्रिया सुले ने साफ कर दिया अपना स्टैंड