
नई दिल्ली। पीएम मोदी ने देश के 72वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से देश को संबोधित किया। पीएम मोदी ने लगातार 5वीं बार लाल किले से देश को संबोधित किया है। पीएम ने राजग सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए देश के प्रति समर्पण भाव को उजागर किया। इस दौरान विपक्षी पार्टियों द्वारा उनके काम को लेकर की जाने वाली आलोचनाओं का जवाब कविताओं के माध्यम से दिया।
पीएम मोदी ने कहा कि-
मैं बेसब्र हूं, क्योंकि जो देश हमसे आगे निकल चुके हैं, हमें उनसे भी आगे जाना है।
मैं बेचैन हूं, हमारे बच्चों के विकास में बाधा बने कुपोषण से देश को मुक्त कराने के लिए।
मैं व्याकुल हूं, देश के हर गरीब तक समुचित हेल्थ कवर पहुंचाने के लिए, ताकि वो बीमारी से लड़ सके।
मैं व्यग्र हूं, अपने नागरिकों की जीवन गुणवत्ता को सुधारने के लिए।
मैं अधीर हूं, क्योंकि हमें ज्ञान-आधारित चौथी औद्योगिक क्रांति की अगुवाई करनी है।
मैं आतुर हूं, क्योंकि मैं चाहता हूं कि देश अपनी क्षमताओं और संसाधनों का पूरा लाभ उठाए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि 50 करोड़ भारतीयों को चिकित्सा बीमा कवर देने की एक प्रमुख स्वास्थ्य सेवा योजना 25 सितंबर से भारतीय जन संघ संस्थापक दीनदयाल उपाध्याय की 102वीं जयंती पर शुरू होगी। इस दौरान पीएम मोदी लाल किले में मौजूद बच्चों से दिल खोल कर मिले। अपने बीच पीएम मोदी को पाकर बच्चों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं थी। इस बीच सुरक्षा कारणों से जब सुरक्षाकर्मियों ने बच्चों को अलग हटाने का प्रयास किया तो पीएम ने उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया।