आपको बता दें कि आशुतोष वर्ष 2014 में पत्रकारिता छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। उनको पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से माना जाता है। यहां चौंकाने वाली बात यह भी है कि आशुतोष के साथ अन्य कई आप संस्थापक सदस्य पार्टी को अलविदा कह चुके हैं। इनमें शाजिया इल्मी, मीरा सान्याल, किरण बेदी, कैप्टर गोपीनाथ व प्रशांत भूषण जैसे लोग शामिल हैं। 2014 लोकसभा चुनाव के आशुतोष सिंह ने आप के टिकट पर दिल्ली की चांदनी चौक सीट से चुनाव लड़ा था। लेकिन वह भाजपा नेता हर्षवर्धन से यह चुनाव हार गए थे।