8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्वतंत्रता दिवस पर बोले पीएम मोदी, आज देश दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत अपनी मजबूत अर्थव्यवस्था के साथ सकारात्मकता और आत्मविश्वास के बीच 72वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा है।

2 min read
Google source verification
pm

स्वतंत्रता दिवस पर बोले पीएम मोदी, आज देश दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत अपनी मजबूत अर्थव्यवस्था के साथ सकारात्मकता और आत्मविश्वास के बीच 72वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा है। मोदी ने 2019 के चुनाव से पहले अपने आखिरी स्वतंत्रता दिवस के भाषण में कहा कि भारत ने अपना नाम दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में दर्ज कराया है। इसने सकारात्मक माहौल बनाया है। हम इस तरह के सकारात्मक माहौल में आजादी का पर्व मना रहे हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि इस योजना की शुरुआत सितंबर 2018 में होगी शुरुआत। योजना के अंतर्गत 10 करोड़ परिवारों को मिलेगा 5 लाख तक के हेल्थ इंश्योरेंस का लाभ मिलेगा।

जश्न-ए-आजादी: लाल किला से पीएम मोदी का संबोधन, आज का सूर्योदय नई चेतना लेकर आया

देश आत्मविश्वास से भरा हुआ

उन्होंने कहा कि देश आत्मविश्वास से भरा हुआ है और नियमित रूप से नई ऊंचाइयां छू रहा है। मोदी ने लाल किले से अपने पांचवें भाषण की शुरुआत अपनी सरकार द्वारा दलितों और पिछड़े वर्गो के उत्थान के लिए किए कार्यो के जिक्र से की। उन्होंने कहा कि हाल ही में संपन्न हुए मानसून सत्र में सरकार ने वंचित लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया है।

पीएम मोदी ने 5वीं बार लाल किले से किया देशवासियों को संबोधित, स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई

पिछड़ा वर्ग आयोग बनाने के लिए विधेयक की मंजूरी

उन्होंने कहा कि सत्र सामाजिक न्याय के लिए समर्पित था। यह सत्र पिछड़ा वर्ग आयोग बनाने के लिए विधेयक की मंजूरी का गवाह बना। दलितों, महिलाओं और समाज के अन्य कमजोर वर्गों को सशक्त किया गया। पीएम मोदी ने कहा कि हाल ही में संसद के दोनों सदनों के सत्र खत्म हुए हैं, हमारे प्रयास हैं कि सदन से हमने देश में सामाजिक व्यवस्था के न्याय को आगे बढ़ाने का काम किया है। ओबीसी आयोग को हमने संवैधानिक दर्जा देकर उन्हें बराबरी का हक दिया है। लालकिले के आसपास सुरक्षा के नजरिए से करीब 10 हजार जवानों को तैनात किया गया है। आसपास की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के लिए 500 सीसीटीवी कैमरों को लगाया गया है।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग